Haryana Weather Update: हरियाणा में आज से बदलेगा मौसम, बादल छाए, 4 दिन तक बारिश के आसार

0
174
Haryana Weather Update: हरियाणा में आज से बदलेगा मौसम, बादल छाए, 4 दिन तक बारिश के आसार
Haryana Weather Update: हरियाणा में आज से बदलेगा मौसम, बादल छाए, 4 दिन तक बारिश के आसार

मौसम विभाग ने 1 मार्च तक बारिश का अलर्ट किया जारी
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में एक बार फिर से मौमस में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने आज से 1 मार्च तक प्रदेश में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि एक पश्चिमी विक्षोभ आज रात से एक्टिव होगा। दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 27 फरवरी से 1 मार्च तक सक्रिय रहेगा। इस दौरान गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी और तेज हवाएं चल सकती हैं।

इसके अलावा एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ का असर आज सुबह से ही देखने को मिल सकता है। हरियाणा के अधिकतर इलाकों में बादल छाए हुए हैं। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में एक मार्च तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है। लगातार 2 पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के मौसम में बदलाव की संभावना है।

तापमान में आएगी गिरावट

पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 25 व 26 फरवरी को राज्य में आंशिक बादल तथा मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है। परंतु एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में 27 फरवरी रात्रि से एक मार्च के दौरान हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की वर्षा की संभावना बन रही है जिससे तापमान में गिरावट बने रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें : Delhi CM News : आम आदमी पार्टी ने दिल्ली का खजाना खाली किया : सीएम