Haryana Weather News: हरियाणा में 19 फरवरी से बदलेगा मौसम, बारिश की संभावना

0
161
Haryana Weather News: हरियाणा में 19 फरवरी से बदलेगा मौसम, बारिश की संभावना
Haryana Weather News: हरियाणा में 19 फरवरी से बदलेगा मौसम, बारिश की संभावना

रविवार को हरियाणा में हिसार रहा सबसे गर्म
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में मौसम एक बार फिर से करवट लेगा। मौसम विभाग ने हरियाणा में 19 फरवरी को गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं हरियाणा में आज 17 और 18 फरवरी तक मौसम साफ रहने का अनुमान है।

बारिश होने से तापमान में भी बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार रविवार 16 फरवरी को हरियाणा में हिसार जिला सबसे गर्म रहा। जहां अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिसमें 2.6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सोनीपत प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म जिला रहा। जहां तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

फसलों पर पड़ सकता है असर

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने किसानों को अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की सलाह दी है। क्योंकि बारिश और नमी से फसलों पर असर पड़ सकता है।

खास तौर पर गेहूं, सरसों और चने की फसलों को इस मौसम में खास देखभाल की जरूरत होती है। इसके अलावा, प्रदेश के कुछ हिस्सों में सुबह और रात के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। जिससे दृश्यता कम हो सकती है। इसलिए वाहन चालकों को सावधानी से वाहन चलाने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें : PM Modi Breaking News : भारत टेक्स दिखा रहा विकसित भारत की झलक : पीएम