Delhi Weather Update : दिल्ली में आज से बदलेगा मौसम, मिलेगी गर्मी से राहत

0
176
Delhi Weather Update : दिल्ली में आज से बदलेगा मौसम, मिलेगी गर्मी से राहत
Delhi Weather Update : दिल्ली में आज से बदलेगा मौसम, मिलेगी गर्मी से राहत

आसमान में छाएंगे हल्के बादल, 20 किलोमीटर की गति से चलेंगी हवाएं

Delhi Weather Update (आज समाज), नई दिल्ली : अप्रैल के अंतिम सप्ताह में ही राजधानी दिल्ली का पारा 45 डिग्री की तरफ अग्रसर है। शुक्रवार व शनिवार इस सीजन के सबसे ज्यादा गर्म दिन रिकॉर्ड किए गए। जिससे दिल्ली वासियों को गर्मी में हलकान होते देखा गया। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए जो मौसम की जानकारी साझा की है उससे दिल्ली एनसीआर के लोगों को जरूर कुछ राहत मिलेगी। दिल्ली एनसीआर में इस हफ्ते मौसम बदलने की संभावना है।

हल्की बारिश कम करेगी गर्मी

हल्की बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ हद तक राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का यलो एलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 28 अप्रैल को दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्के बादल छाए रहने की संभावना जताई है। साथ ही 10-20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हल्की हवाएं चलने का पूवार्नुमान लगाया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री तक जाने और न्यूनतम तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है। इसके अलावा 29 अप्रैल को दिल्ली एनसीआर में मौसम खराब रहने का अनुमान लगाया है।

कल से तेज गति से चलेंगी हवाएं

29 अप्रैल को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम बिगड़ने के दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान हवा की गति 50 किमी प्रति घंटे तक होने की संभावना है। साथ ही हल्की गरज-चमक के साथ बूंदा-बांदी भी होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक, 30 अप्रैल और एक मई तक इसी तरह से मौसम में बदलाव नजर आएगा।

मई में फिर छूटेंगे पसीने

वहीं मौसम विभाग ने यह भी संभावना जताई है कि मौसम में यह परिवर्तन आंशिक है और मई शुरू होते ही गर्मी दोबारा अपना असर दिखाएगी। इस दौरान पारा 45 डिग्री तक पहुंच सकता है और लोगों को भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें : Punjab News : सिंधु जल समझौता निरस्त होने से पंजाब को मिलेगा फायदा

ये भी पढ़ें : Sangrur Crime News : संगरूर पुलिस ने पकड़ी 2,240 लीटर अवैध ईएनए