27-28 को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना, तापमान में आएगी कमी
Delhi Weather Today (आज समाज), नई दिल्ली : पर्वतीय क्षेत्रों में आज से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके चलते उत्तर भारत के मैदानी राज्यों सहित दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम में बदलाव आने की पूरी संभावना है। इसके चलते जहां एक तरफ तेज हवाएं चलेंगी वहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना मौसम विशेषज्ञों ने जताई है।
आईएमडी द्वारा जारी किए गए मौसम बुलेटिन के अनुसार पश्चिमी हिमालयन क्षेत्र में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण गुरुवार व शुक्रवार (27-28 फरवरी) को हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। इससे अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट होगी। न्यूनतम तापमान में कोई खास असर नहीं पड़ेगा। उसके बाद मार्च के पहले सप्ताह से तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी।
सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा तापमान
राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत से इस बार सर्दी समय से पहले ही विदा हो चुकी है। जनवरी और फरवरी में अभी तक सामान्य से बहुत कम बारिश दर्ज होने के चलते तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। सोमवार को भी राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री कम 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
गर्मी से फौरी राहत मिलेगी
मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मौसम का बदलाव अब 26 रात से मौसम बदलेगा। ऐसा एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण होगा। हालांकि यह गर्मी से फौरी राहत होगी। उसके बाद तापमान में तेजी आएगी। 25 फरवरी से 27 फरवरी तक अधिकतम तापमान 25 से 29 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 11 से 18 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा। जबकि 28 फरवरी को अधिकतम तापमान 23-25 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
ये भी पढ़ें : Delhi CM News : आम आदमी पार्टी ने दिल्ली का खजाना खाली किया : सीएम
ये भी पढ़ें : Delhi Breaking News : एमसीडी ने की गृह कर माफी योजना की घोषणा