Haryana Weather Update: हरियाणा में आज मौसम रहेगा शुष्क

0
239
Haryana Weather Update: हरियाणा में आज मौसम रहेगा शुष्क
Haryana Weather Update: हरियाणा में आज मौसम रहेगा शुष्क

सुबह-रात में कहीं-कहीं कोहरे की संभावना, दिन में खिलेगी तेज धूप
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में आज मौसम शुष्क रहेगा। 28 जनवरी तक हल्की गति से चलने वाली उत्तरी व उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इसके साथ ही सुबह व देर रात को कुछ स्थानों पर कोहरा छाए रहने की भी संभावना है। हालांकि दिन में तेज धूप खिलने की संभावना है। वहीं 28 जनवरी के बाद फिर से ठंड बढ़ने की संभावना है।

29 जनवरी तक एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही प्रदेश के 11 जिलों में आज येलो अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि, मौसम विभाग की ओर से खराब मौसम की आगामी स्थिति के बारे में बताने के लिए येलो अलर्ट जारी किया जाता है।

इन जिलों में बिगड़ सकता है मौसम

भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी में 11 जिलों में यलो अलर्ट है। इनमें करनाल, पानीपत, सोनीपत, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, मेवात और पलवल शामिल हैं। इसके अलावा बाकी 11 जिलों में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। यहां मौसम विभाग ने ग्रीन सिग्नल जारी किया है।

फसलों के लिए अच्छा नहीं यह मौसम

हरियाणा में मौसम साफ होने और टेंपरेचर बढ़ने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। जनवरी और फरवरी में गेहूं की फसल के लिए ठंड जरूरी होती है। तापमान ज्यादा होने से गेहूं की फसल समय से पहले पक सकती है, जिससे गेहूं का दाना छोटा रह जाएगा और उत्पादन घटेगा। खासकर, पछेती गेहूं की फसल पर ज्यादा असर पड़ेगा।

ये भी पढ़ें : Delhi Pollution Update : दो दिन लोगों से साफ हवा में ली सांस

ये भी पढ़ें : Delhi Breaking News : आज इन रास्तों पर जाने से बचें, नहीं तो होगी परेशानी