Haryana Weather Update: हरियाणा में आज रहेगा मौसम साफ, कल से चलेंगी गर्म हवाएं, 12 जिलों में येलो अलर्ट

0
97
Haryana Weather Update: हरियाणा में आज रहेगा मौसम साफ, कल से चलेंगी गर्म हवाएं, 12 जिलों में येलो अलर्ट
Haryana Weather Update: हरियाणा में आज रहेगा मौसम साफ, कल से चलेंगी गर्म हवाएं, 12 जिलों में येलो अलर्ट

39 डिग्री पर पहुंचा सिरसा का तापमान
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में आने वाले दिनों में गर्मी अपने तेवर दिखाएंगे। मौसम विभाग ने कल से हरियाणा में गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। प्रदेश के 12 जिलों में लू (हीटवेव) चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं आज प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। मौसम में पिछले दिनों हुई बरसात का असर आज भी जरूर देखने को मिलेगा। सोमवार को प्रदेश का सबसे गर्म जिला सिरसा रहा, जहां का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रदेश के अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में बदले मौसम की बात करें तो प्रदेशभर के जिलों के अधिकतम तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिला। हरियाणा में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी भिवानी जिले के अधिकतम तापमान में दर्ज की गई। जहां 1.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई।

इन जिलों में चलेंगी लू

मौसम विभाग ने 16 अप्रैल से फिर हीटवेव का यलो अलर्ट जारी कर दिया है। जिसके तहत बुधवार को प्रदेश के 12 जिलों में हीटवेव का असर दिखाई देगा। जिसमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात शामिल हैं। वहीं 16 अप्रैल को 10 जिलों में हीटवेव का अलर्ट नहीं है।