पलवल रहा सबसे गर्म जिला, 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा पारा
(आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में आज मौसम साफ रहेगा। कल यानि की गुरुवार को प्रदेश के 14 जिलों में लू चलेंगी। मौसम विभाग ने 14 जिलों में हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। जिन जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। उनमें सिरसा, फतेहाबाद, जींद, भिवानी, हिसार, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात शामिल है। इन जिलों में हीट वेव के चलने से तापमान में बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत व सोनीपत को ग्रीन जोन में रखा गया है।

सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया प्रदेश का तापमान

हरियाणा के अधिकतम तापमान में मंगलवार को 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म जिला पलवल रहा। जहां का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस मापा गया। रोहतक, हिसार व रेवाड़ी के अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।