• जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में बन रहा साइक्लोनिक सकुर्लेशन
  • बिहार व ओडिशा में भी 23 फरवरी तक बारिश होने का अनुमान

India Weather Updates, (आज समाज) नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा व पंजाब समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में मौसम ने करवट ली है। बुधवार देर रात से इन जगहों पर शुरू हुई बारिश सुबह तक जारी रही और इससे कुछ दिन से क्षेत्र में बढ़ रही गर्मी से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार 23 फरवरी तक उत्तर भारत में मौसम इसी तरह बना रहेगा और तापमान में गिरावट का अनुमान है।

बंगाल: गंगा के मैदानी इलाकों से तेलंगाना तक गुजर रहा ट्रफ

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों से लेकर तेलंगाना तक ट्रफ गुजर रहा है और साथ ही बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में एंटी साइक्लोनिक सकुर्लेशन बन रहा है, जिसके प्रभाव से देश के कई इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है। गंगा के मैदानी इलाकों में 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने का अनुमान है। 23 फरवरी तक इन जगहों पर बारिश होने के आसार हैं। बिहार व झारखंड में आज और 22 व 23 फरवरी को बारिश हो सकती है। वहीं ओडिशा में भी 23 फरवरी तक बारिश होने का अनुमान है।

बारिश के बाद तापमान कम होने की संभावना

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड में कुछ जगहों पर दिन के तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम राजस्थान में कई जगह तापमान में 1-3 डिग्री तक की गिरावट आई है। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल आदि राज्यों में भी बारिश के बाद तापमान कम होने की संभावना है।

कश्मीर, हिमाचल व उत्तराखंड में बर्फबारी व बारिश का अनुमान

जम्मू-कश्मीर में बन रहे पश्चिमी विक्षोभ व साइक्लोनिक सकुर्लेशन के कारण आज जेएंडके के अलावा उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ हिमपात होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर और उत्तर पश्चिम भारत में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। पश्चिम राजस्थान ओडिशा और असम में भी आज बारिश की संभावना है।

इन पूर्वोत्तर राज्यों में सात दिन तक बारिश का अनुमान

तटीय आंध्र प्रदेश व यनम में भी बारिश होने का अनुमान है। वहीं पूर्वोत्तर राज्य असम के ऊपर व क्षोभमंडल के निचले हिस्से में एक साइक्लोनिक सकुर्लेशन तैयार हो रहा है, जिसके प्रभाव से 25 फरवरी तक अरुणाचल प्रदेश में बारिश होने के आसार हैं। नागालैंड, मणिपुर व मेघालय और दार्जिलिंग व सिक्किम में भी आने वाले वाले सात दिन तक बारिश का अनुमान हैं। दार्जिलिंग व सिक्किम कोहरा पड़ने का भी अनुमान है।

ये भी पढ़ें  : Haryana Weather Update: हरियाणा के फरीदाबाद, कैथल, नारनौल, हिसार और चरखी दादरी में हुई बारिश