IMD Weather Alert, (आज समाज), नई दिल्ली: उत्तर भारत के पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम फिर बदल रहा है और ठंड दोबारा लौट रही है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब व उत्तर भारत के कई अन्य राज्यों में हालांकि केवल रात के समय व सुबह और शाम कहीं हल्का तो कहीं घना कोहरा छाने से सर्दी महसूस हो रही। दिन में इन इलाकों में तेज धूप खिलने से गर्मी महसूस हो रही है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाले दिनों कुछ राज्यों में बारिश होने का अनुमान है।
कई राज्यों के लिए कोहरे का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने इस बीच देश के कई राज्यों में आज के लिए कोहरे का अलर्ट जारी किया है। सुबह हरियाणा के अंबाला सहित आसपास के जिलो में घना कोहरा था। विजिबिलिटी भी बहुत कम रही। हालांकि करीब 12 बजे के आसपास धूप खिल गई और हल्की हवाओं के बीच ठंड से राहत मिली। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सुबह हल्का कोहरा रहा। ओडिशा के पुरी में भी घना कोहरा छाया रहा। जम्मू-कश्मीर के डोडा में आज सुबह दोबारा हिमपात हुआ। लद्दाख के कुछ इलाकों में बारिश के साथ बर्फ गिरने की खबरें हैं।
हरियाणा : रानियां में घनी धुंध, 80-100 मीटर विजिबिलिटी
पंजाब और हरियाणा में आने वाले पांच दिन में तापमान 2-3 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। इस दौरान हिमाचल प्रदेश और राजस्थान सहित उत्तर पश्चिम राज्यों में भी पारा 2-3 डिग्री तक बढ़ सकता है। हरियाणा के सिरसा स्थित रानियां में आज घनी धुंध के कारण दृश्यता स्तर 80 से 100 मीटर है दर्ज किया गया।
पश्चिमी विक्षोभ के कारण पंजाब में कल से बदल सकता है मौसम
इस दौरान शीतलहर भी चलती रही जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रेवाड़ी, नारनौल व जींद आदि में हल्की धुंध रही। दूसरी तरफ पंजाब के कई जिलों में शनिवार रात से ही कोहरा छाना शुरू हो गया था। आज राज्य में बारिश का अलर्ट नहीं है लेकिन कल यानी सोमवार से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम बदल सकता है।
राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी कल बारिश की संभावना
राजस्थान में भी सोमवार से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है जिसके प्रभाव से राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। बीते 24 घंटों में प्रदेश में कई जगह हल्के बादल छाए जिससे हल्की ठंडी हवाएं चली और सर्दी बढ़ गई। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में सोमवार से हल्की बारिश होने का अनुमान है।
जानें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मौसम का हाल
मध्य प्रदेश में सुबह व रात के समय ठंड महसूस की गई और दिन में खरगोन व मंडला सहित कुछ जगहों पर तापमान 30 से अधिक रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण सोमवार को राज्य के उत्तरी हिस्से (ग्वालियर व चंबल) में बादल छाने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में दिन व रात में लगातार तापमान बढ़ रहा है, जिसके कारण जनवरी के लास्ट वीक से ही सर्दी लगभग खत्म हो गई है। फरवरी शुरू होते ही गर्मी आफत बनने लगी है। मौसम विज्ञानियों ने हालांकि आने वाले दो दिन मेें न्यूनतम पारा में वृद्धि का अनुमान लगाया है।
ये भी पढ़ें : Gujarat Bus Accident: डांग में गहरी खाई में गिरी बस, 5 तीर्थयात्रियों की मौत, 17 गंभीर