Weather Update: पश्चिमी हिमालय से पूर्वोत्तर तक मूसलाधार बारिश, हिमाचल में बाढ़ का खतरा, दिल्ली सहित कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

0
200
Weather Update पश्चिमी हिमालय से पूर्वोत्तर तक मूसलाधार बारिश, हिमाचल में बाढ़ का खतरा, दिल्ली सहित कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
Weather Update : पश्चिमी हिमालय से पूर्वोत्तर तक मूसलाधार बारिश, हिमाचल में बाढ़ का खतरा, दिल्ली सहित कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

IMD Rain Alert, (आज समाज), नई दिल्ली: पश्चिमी हिमालय से पूर्वोत्तर तक मूसलाधार बारिश के कारण कई जगह आम जीवन बुरी तरह बाधित हो गया है और अब भी बारिश व बाढ़ से राहत के आसार नहीं हैं। उत्तर भारत के पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में बाढ़ का खतरा है, वहीं दिल्ली, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड सहित 12 से ज्यादा राज्यों में भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने  भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। अगले 3 दिन उत्तर से लेकर पूर्वोत्तर के राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

36 घंटों में 47 लोगों की मौत

देश के अलग-अलग हिस्सों में बर्षाजनित हादसों में 36 घंटों के भीतर 47 लोगों की हो गई और 38 लोग घायल हो गए हैं।। इनमें उत्तर प्रदेश में 32 लोगों की जान गई है। वहीं राजस्थान में 4 और मध्य प्रदेश में 11 लोगों की मौत हो गई है। ज्यादातर मौतें दीवार और घर गिरने से हुई हैं।

बारिश और भूस्खलन से बेहाल उत्तराखंड, स्कूल बंद

बारिश और भूस्खलन के चलते उत्तराखंड में बेहाल है। राज्य में बारिश और भूस्खलन से 168 मार्ग बंद हैं। केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है। धाम से किसी को नीचे की तरफ नहीं भेजा गया। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी के किया है। कुछ  जिलों में तेज बारिश का आरेंज अलर्ट जारी है। प्रशासन ने एहतियातन  सभी जिलों में 12वीं तक के स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। केदारनाथ यात्रा बंद होने के कारण सोनप्रयाग में लगभग 2,500 यात्री फंसे हुए हैं।

यूपी : अलीगढ़ स्टेशन पर भरा पानी, टेनों रोकनी पड़ी

अलीगढ़ स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर बारिश का पानी आ जाने के कारण ट्रेन यातायात बाधित हो गया। सिग्नल फेल होने से 10 ट्रेनें जहां-तहां रुक गईं। करीब ढाई घंटे बाद सिग्नल सही कराकर इन्हें रवाना किया गया। हाथरस में आज कक्षा 12वीं तक के स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। मथुरा में आगरा-दिल्ली मार्ग पर कल सुबह से लेकर शाम तक करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा।
हिमाचल : तीन जिलों के लिए आज का दिन हो सकता है भारी

हिमाचल के खासकर तीन जिलों शिमला, किनौर और सिरमौर के लिए आज का दिन बेहद भारी पड़ने वाला है। स्थानीय मौसम केंद्र ने इन जिलों में तेज बारिश की वजह से अचानक बाढ़ आने की संभावना जताई है और प्रशासनिक अमला के साथ ही लोगों को भी सावधान किया है। राज्य के 12 में से पांच जिलों में भी आज तेज गरज के साथ भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी है। बारिश और भूस्खलन के चलते प्रदेश में 37 सड़कें बंद हैं और 106 बिजली आपूर्ति योजनाएं भी ठप पड़ी हैं।

मध्य भारत में बना है गहरे कम दबाव का क्षेत्र

आईएमडी ने कहा है कि मध्य भारत में बने गहरे कम दबाव के क्षेत्र की वजह से यूपी और उत्तराखंड में भारी बारिश होगी। हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी इसकी वजह से कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर अचानक बाढ़ आने का खतरा भी है।

दिल्ली-एनसीआर में आज भी अलर्ट

मौसम विभाग ने शुक्रवार यानी आज के लिए भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी व आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे और साथ ही, तेज सतही हवाओं के साथ 25 से 35 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। राजस्थान में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के चलते निचले इलाकों में जलभराव की समस्या पैदा हो गई है।