Weather Update: चंडीगढ़ मे 2 दिन और रह सकती है बारिश

0
285

चंडीगढ़ (आज समाज): मंगलवार को चंडीगढ़ चंडीगढ़ मे मानसून की पहली बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली । मौसम विभाग द्वारा पहले से ही मंगलवार को तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया था। मौसम विभाग के हिसाब से 29 और 30 जून को चंडीगढ़ मे मानसून पहुंचने का अनुमान था लेकिन चंडीगढ़ मे मानसून 2 दिन देरी से पहुंचा । पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान मे 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यहगिरावट तेज हवाओं के कारण आई है। क्योंकि पिछले 24 घंटे से शहर में लगातार तेज हवाएं चल रही थी।

मौसम विभाग ने मंगलवार को अगले तीन दिन तक बारिश और तेज हवाओं की आशंका जाहिर की है । तीनों दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। तापमान मे ज्यादा कोई बदलाव नहीं देखा जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहा ।

मौसम विभाग का कहना है की आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। इसके बाद 4 जुलाई को तापमान में कोई ज्यादा बदलाव नहीं होगा। 5 जुलाई को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

  • TAGS
  • No tags found for this post.