दिल्ली में पड़ेगी बौछार, असम-मेघालय में रेड अलर्ट, हरियाणा-पंजाब में हल्की बारिश

0
382
Weather
Weather

आज समाज डिजिटल, Weather Update:
देश के ज्यादातर राज्यों में हीटवेव के कारण लोगों की हालत खराब है। हीट वेव के कारण गर्मी नए रिकार्ड बना रही है। इससे सभी को परेशानी हो रही है। आज मौसम विभाग ने एक राहत भरी खबर भी दी है। मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तर पूर्वी राज्यों में और उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की आशंका जताई है। इसके साथ ही इन राज्यों में मानसून भी आ जाएगा।

असम-मेघालय में भारी, त्रिपुरा और मिजोरम में हल्की बारिश

मौसम विभाग ने उत्तर पूर्व के राज्य असम और मेघालय में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। दोनों ही राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन चारों राज्यों में भी गरज और बिजली कड़कने के साथ तेज बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने यह अलर्ट 15, 16, 17 और 18 जून के लिए जारी किया है।

उत्तर भारत के राज्यों में भी हो सकती बारिश

वहीं मौसम के अनुसार महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा, झारखंड, बिहार, आंध्र प्रदेश और अंडमान एंड निकोबार में आज बारिश हो सकती है। साथ ही पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश हो सकती है।

यहां-यहां आज हो सकती बारिश

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज शाम से हल्की बारिश हो सकती है। वहीं पर 25 से 27 जून के बीच दिल्ली में मानसून भी पहुंच सकता है। पिछले कई दिनों से दिल्ली में हीट वेव के कारण लोगों का बुरा हाल है और लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं। दिल्ली में आज शाम को आसमान में बादल छा सकते हैं और बादलों के गरज के साथ हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है।

दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर, लद्दाख मुजफ्फराबाद में 16 से 18 जून के बीच बारिश की संभावना जताई है। जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 17 जून को बारिश हो सकती है। पंजाब में भी 16 जून को बारिश होने की संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़ें : टीजीटी-पीजीटी के 5500 पदों पर भर्ती जल्द: मनोहर लाल