Weather Update : अगले 24 घंटे में मौसम का बड़ा अलर्ट! 6 राज्यों में भारी बारिश और गरज के साथ तूफानी बौछारें

0
148
Weather Update : अगले 24 घंटे में मौसम का बड़ा अलर्ट! 6 राज्यों में भारी बारिश और गरज के साथ तूफानी बौछारें
आज समाज, नई दिल्ली: Weather Update : उत्तर भारत में इस समय मौसम का मिजाज बहुत तेजी से बदल रहा है। दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी का एहसास होने लगा है। वहीं, कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश भी देखने को मिली है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 24 मार्च की रात को एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में दाखिल हो सकता है। वहीं, दिल्ली में आज यानी रविवार को मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना

मौसम विभाग का कहना है कि मार्च के आखिर में लू जैसे हालात बनने लगे हैं और अगले कुछ दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। दिल्ली में अब दिन में चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी। आने वाले दिनों में दोपहर के समय घर से निकलना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

मौसम की वेबसाइट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल, बिहार के पूर्वी हिस्सों, पूर्वी झारखंड, ओडिशा, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत के बाकी हिस्सों में बारिश की संभावना है। इसके साथ ही इन राज्यों में बारिश के साथ बादल भी गरज सकते हैं।
इसके अलावा कुछ जगहों पर बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिणी छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में हल्की और मध्यम बारिश हो सकती है।

यूपी में मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, 23 मार्च को यूपी में मौसम साफ रह सकता है। इस दौरान राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश या तेज हवा का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इसी तरह, 24, 25 और 26 मार्च को राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान भी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 27 और 28 मार्च को भी मौसम साफ रह सकता है।