• राजस्थान में 28 को दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का सर्वाधिक प्रभाव

Weather Updates,  (आज समाज), नई दिल्ली: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में कल रात से जहां बर्फबारी हो रही है, वहीं मैदानी व निचले इलाकों में बारिश का दौर जारी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक खराब मौसम से फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं। राज्य में तीन दिन का अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें : Weather Changing : बंगाल में फिर बढ़ने वाली गर्मी , जाने अपडेट

हिमाचल : आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हिमाचल की राजधानी शिमला के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल नारकंडा में भी ताजा बर्फबारी हुई है। इसके अलावा अटल टनल रोहतांग (Atal Tunnel Rohtang) में भी हिमपात हुआ है। आईएमडी ने आज कांगड़ा, मंडी, चंबा व कुल्लू में एक या दो जगह भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में 28 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ का सबसे ज्यादा प्रभाव दिखने की संभावना है। इस दौरान राज्य के छह जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि का अनुमान है। एक मार्च तक प्रदेश में इस सिस्टम का असर रह सकता है।

पंजाब-चंडीगढ़ में शुक्रवार तक बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब (Punjab) और चंडीगढ़ (Chandigarh) में आज से शनिवार तक मौसम बदलने की संभावना है। इस दौरान कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। मौसम विज्ञानियों इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। 27 और 28 फरवरी को पंजाब में कुछ जगहों पर ओले गिर सकते हैं।

एनसीआर में कल से बदल सकता है मौसम

मौसम विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में कल फिर से मौसम बदलेगा। इस महीने क्षेत्र में तीसरी बार बारिश की संभावना जताई गई है। 27 व 28 फरवरी और एक मार्च को 5 मिमी बारिश हो सकती है। दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद व आसपास के जिलों में भी हल्की बारिश हो सकती है।

मध्यप्रदेश में ठंड, छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क

मध्यप्रदेश के कई इलाकों में रात का तापमान 12 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। पहाड़ी इलाके पचमढ़ी, मंडला व खजुराहो में भी मौसम ठंडा हैं। 27 फरवरी से राज्य के तापमान में 2-4 की की बढ़ोतरी का अनुमान है। दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क रहने के कारण लगातार दिन का तापमान बढ़ रहा है। कई जगह यह 32 डिग्री का पार कर गया है। प्रदेश के सभी जिलों में अगले 5 दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 3-4 डिग्री तक बढ़ सकता है।

ये भी पढ़ें : Weather Updates: उत्तर भारत में फिर बारिश-बर्फबारी, गुजरात व मुंबई में गर्मी