
Aaj Samaj (आज समाज), Weather North India, नई दिल्ली। उत्तर भारत के पहाड़ी राज्य जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों मेें ताजा बर्फबारी हुई है, वहीं मैदानों में बारिश के कारण क्षेत्र के अधिकतर इलाकों में लगातार ठंड बढ़ने लगी है। पहाड़ों में पर्वतीय इलाकों के साथ ही निचले इलाकों में बारिश भी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार को हिमाचल मेें बारिश, बर्फबारी और गर्ज के साथ बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। 18 अक्तूबर तक प्रदेश भर में मौसम खराब बना रहेगा। इसके बाद 19 से 22 अक्तूबर तक धूप खिलने का पूवार्नुमान है।
हरियाणा में कई जगह बारिश व ओलावृष्टि
हरियाणा में भी रविवार से मौसम खराब है और सोमवार को व आज सुबह भी कई जगह बारिश व ओलावृष्टि से यहां भी मौसम ठंडा हो गया है। खराब मौसम के कारण प्रदेश में फसलों को नुकसान पहुंचा है। उधर उत्तराखंड में आज बारिश व बर्फबारी की संभावना है।
हिमापात के कारण तापमान में गिरावट, बढ़ी ठंड
जम्मू कश्मीर के श्रीनगर, आरएसपुरा, सांबा, जम्मू, रियासी, पुंछ और राजौरी, सहित कई इलाकों में आज सुबह की शुरुआत बारिश की बूंदों के साथ हुई। तड़के से हल्की से मध्यम बारिश हो रही थी। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकोें में ताजा हिमापात होने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और इस वजह वे ठंड बढ़ी है।
शिमला के नारकंडा, हाटू पीक में अक्टूबर में पहली बार गिरी बर्फ
हिमाचल में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है और इस कारण बारिश व बर्फबारी के चलते तापमान में 9 से 10 डिग्री की गिरावट आई है, जिससे शिमला व ऊपरी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में एक फीट तक हिमपात दर्ज किया गया है। कई जगह इस वजह से सड़कें बंद हो गई हैं।
शिमला के इन इलाकों में भी सीजन का पहला हिमपात
राजधानी शिमला के नारकंडा, अटल टनल रोहतांग, मढ़ी, पर्यटन नगरी डलहौजी के लक्कड़ मंडी, जोत और कुल्लू के जलोड़ी दर्रे में सीजन का पहला हिमपात हुआ है। अक्टूबर में शिमला के नारकंडा, हाटू पीक में पहली बार बर्फ गिरी है। मंडी के शिकारी देवी में अक्टूबर में 10 सेंटीमीटर हिमपात होने के कारण पिछले 40 वर्ष का रिकॉर्ड टूट गया है। जलोड़ी जोत में 12 सेंटीमीटर तक हिमपात हुआ है।
मनाली-लेह मार्ग फिर बंद, रोहतांग दर्रा में पर्यटकों के जाने पर रोक
बर्फबारी के कारण तीसरे दिन चार घंटे बाद बहाल हुआ मनाली-लेह मार्ग सोमवार दोपहर 2:00 बजे फिर बंद हो गया। सामरिक मार्ग से 210 वाहन आरपार हुए। 195 वाहन दारचा से लेह गए और 10 वाहन लेह से मनाली आए। बर्फबारी के कारण रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए बंद कर दिया है। पर्यटकों को मढ़ी तक ही जाने दिया जा रहा है। अटल टनल में भी बर्फ के फाहे गिरने से सोलंगनाला से आगे दो पहिया वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।
उत्तराखंड में इन जगह बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड मौसम विभाग के अनुसार राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने के आसार हैं। अन्य सभी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार से अगले कुछ दिन राहत मिलने के आसार हैं।
18 से 20 अक्टूबर तक प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहने के आसार
मौसम विभाग ने राज्य के पर्वतीय समेत मैदानी इलाकों में आज तक बिजली चमकने और हवा चलने के साथ बर्फबारी व बारिश की संभावना जताई है। पर्वतीय इलाकों में बारिश होने से ठंड बढ़ने के साथ मैदानी इलाकों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। जबकि 18 से 20 अक्टूबर तक प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
यह भी पढ़ें :
- PMLA Case: जम्मू के कठुआ व पंजाब के पठानकोट सहित आठ जगह ईडी के छापे
- Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में फैक्ट्री में धमाका, 4 लोगों की मौत, कई जख्मी
- North Weather: केदारनाथ में सीजन की पहली बर्फबारी, झूमे श्रद्धालु, मनाली-लेह मार्ग बंद
Connect With Us: Twitter Facebook