Weather January 5 Update: उत्तर भारत के कई राज्यों में कोल्ड डे और कोहरे घने का अटैक, दिल्ली में 2.8 डिग्री तापमान, थमे ट्रेनों के पहिए

0
476
Weather January 5 Update
कड़ाके की ठंड के बीच उत्तराखंड के जोशीमठ कस्बे में लगातार जमीन धंस रही है और इसके कारण घरों में दरारें आने के चलते लोग घरों के बाहर रातें काटने को मजबूर हैं। लोग घर खाली करके सुरक्षित ठिकाने तलाश रहे हैं।

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली, (Weather January 5 Update): देश के ज्यादातर राज्यों में ठंड ने कहर बरपा रखा है। उत्तर भारत में शीतलहर के साथ कोहरे का सितम पिछले कई दिन से लगातार जारी है। फिलहाल राहत के कोई आसार नहीं हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोहरा फिलहाल कम है, लेकिन तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। राजधानी के लोधी रोड पर आज सुबह इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली के पालम में आज विजिबिलिटी 25 मीटर आंकी गई। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री और अधिकतम 17 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

कोहरे के चलते आगरा में विजिबिलिटी शून्य

उत्तर प्रदेश में दिल्ली से भी ज्यादा ठंड पड़ रही है। कोहरा भी काफी ज्यादा है। यहां न्यूनतम तापमान तो 7 डिग्री है, लेकिन अधिकतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया जिससे चलते ठंड ज्यादा हो रही है। जरूरत पड़ने पर ही लोग घरों से बाहर आ रहे हैं। आगरा में विजिबिलिटी शून्य तक आ गई।

पंजाब में तापमान 5 डिग्री, बठिंडा में विजिबिलिटी जीरो

पंजाब में तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य के बठिंडा शहर में विजिबिलिटी जीरो रही। वहीं अमृतसर और पटियाला में दृश्यता का स्तर 25-25 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू और कश्मीर में न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहा। वहीं जम्मू में विजिबिलिटी 25 रही।

हरियणा में पारा 9 डिग्री, चंडीगढ़ में विजिबिलिटी 25

हरियाणा-पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में आज तापमान 6 डिग्री रहा। हरियाणा में पारा 9 डिग्री रहा। चंडीगढ़ में विजिबिलिटी 25 दर्ज की गई। उत्तराखंड में तापमान एक डिग्री रहा। राजधानी देहरादून में विजिबिलिटी 200 रही। पंजाब में लोग घरों से बाहर निकलते ही घबराते नजर आ रहे हैं। धूप कम निकलने के कारण भी ठंड बढ़ी है।

राजस्थान, बिहार और मध्य प्रदेश में भी बढ़ी दुश्वारियां

उत्तर पश्चिमी राजस्थान में कोहरा कुछ हद तक कम हुआ है। गंगानगर और चुरू में 25-25 विजिबिलिटी दर्ज की गई। बिहार की राजधानी पटना में तापमान 9 डिग्री तो विजिबिलिटी 25 दर्ज की गई। पश्चिम बंगाल में तापमान 13 डिग्री रहा। सिलीगुड़ी में विजिबिलिटी 100 रही। मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान 7 तो ग्वालियर में विजिबिलिटी 25 रही।

शताब्दी समेत 340 से अधिक ट्रेनें रद

धुंध और कोहरे के रेलवे का संचालन भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। आज भी कई गाड़ियों को रद कर दिया गया है और राजधानी और एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें कई घंटों की देरी से चल रही हैं। 347 गाड़ियां रद हैं जिनमें से 293 पूरी तरह निरस्त हैं जबकि 40 गाड़ियां आंशिक रूप से रद की गई हैं। इसके अलावा 17 गाड़ियां अपने पुराने समय के बदले नए समय पर चलाई जा रही हैं। 19 गाड़ियों का रूट बदल दिया गया है।

ये भी पढ़ें : National Green Hydrogen Mission: ग्रीन हाइड्रोजन का ग्लोबल हब बनेगा भारत, मिलेंगी 6 लाख नौकरियां

ये भी पढ़ें : Pees On Woman In Flight: नशे में धुत शख्स ने फ्लाइट में महिला पर किया पेशाब

Connect With Us: Twitter Facebook