Weather: हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश समेत उत्तर भारत में फिर बढ़ेगी सर्दी

0
63
Weather
Weather: हरियाणा, राजस्थान और मध्यप्रदेश समेत उत्तर भारत में फिर बढ़ेगी सर्दी

Today Weather Updates, (आज समाज), नई दिल्ली : उत्तर भारत में पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। विभाग के अनुसार हरियाणा, मध्यप्रदेश व राजस्थान समेत क्षेत्र के कई राज्यों में इस सप्ताह फिर मौसम बदलेगा और सर्दी बढ़ेगी। जम्मू-कश्मीर में ताजा हिमपात के कारण मैदानों में सुबह-शाम और दिन में भी ठंडी हवाएं चल रही हैं। एक-दो दिन में मौसम बदलने से सर्दी और बढ़ने की संभावना है।

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदलेगा मौसम

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आने की संभावना है। 14 से 16 फरवरी के बीच राज्य में कई जगहों पर बूंदाबांदी होने के आसार हैं और इससे गर्मी से निजात मिलेगी। गुरुग्राम, फरीदाबाद, नारनौल, यमुनानगर, रोहतक मंगलवार को सबसे गर्म रहे।

जम्मू-कश्मीर बर्फबारी बांदीपोरा-गुरेज मार्ग पर बंद

जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों में बीते दो दिन से बारिश के साथ बर्फबारी हो रही है, जिससे तापमान घट गया है। गुलमर्ग गुरेज, बालटाल, पहलगाम और सोनमर्ग आदि इलाको में मंगलवार को हिमापात हुआ। वहीं प्रदेश के मैदानी इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार  बर्फबारी के चलते बांदीपोरा-गुरेज मार्ग पर वाहन फिसलने से हादसे की संभावना बन रही थी, जिसे देखते हुए यातायात के लिए बंद कर दिया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले 24 घंटों में कश्मीर के कुछ इलाकों में फिर बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

राजस्थान

राजस्थान में 3 दिन बाद बादल छाने के आसार हैं। राज्य के कई इलाकों में रात का तापमान बढ़ने से ठंड कुछ कम हुई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 15 फरवरी तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है। 16-17 फरवरी से बदलाव हो सकता है। कुछ स्थानों पर बादल छा सकते हैं। राजधानी जयपुर में पिछले कल यानी मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री दर्ज रहा, जो औसत तापमान में 5.3 डिग्री ऊपर है।

मध्यप्रदेश

मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश में गुरुवार से ठंड बढ़ने का अनुमान है। अधिकारियों ने कहा है कि राजधानी भोपाल, इंदौर, जबलपुर और अ में तापमान 10 डिग्री से नीचे जा सकता है। दो दिन तक तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट का अनुमान है।

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भी अगले 3 दिन में रात के तापमान में 2-4 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। इससे रात में सर्दी में हल्का इजाफा होगा। अगले 12 घंटों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में किसीतरह की चेंज के आसार नहीं हैं। राज्य में मंगलवार को अंबिकापुर 9.8 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा।

ये भी पढ़ें : Delhi Weather Update : साल का सबसे गर्म दिन रहा 11 फरवरी, 30 डिग्री के पास पहुंचा पारा