Weather Updates, (आज समाज), नई दिल्ली: उत्तर भारत के पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है वहीं मैदानों में मार्च में ही गर्मी एक बार फिर आफत बनने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल के कांगड़ा, कुल्लू, चंबा व किन्नौर जिलों के कुछ इलाकों में बुधवार को हल्की बारिश व हिमपात हो सकता है। वहीं 27 मार्च यानी गुरुवाार को राज्य के 7 जिलों में बारिश व बर्फ बारी के आसार है। उधर हरियाणा व आसपास के राज्यों राजस्थान व मध्यप्रदेश में अभी से गर्मी आफत बनने लगी है। मौसम विभाग ने कर्नाटक और केरल में बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि, ओडिशा में पिछले 5 दिन से जारी बारिश से राहत मिलेगी।
हिमाचल : पश्चिमी विक्षोभ के कारण बिगड़ेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर एक्टिव होने के चलते हिमाचल में मौसम बिगड़ने के आसार बने हैं। लाहौल स्पीति और चंबा जिले के ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में आज हल्के हिमपात की संभावना जताई गई है। वहीं अन्य क्षेत्रों में आज मौसम साफ रहने का अनुमान है।
हरियाणा : गर्मी और ज्यादा बढ़ने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में आने वाले समय में गर्मी और ज्यादा बढ़ने की संभावना है। सोमवार को हरियाणा के पलवल में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे अधिक है। राज्य का तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस है। रविवार की तुलना में सोमवार के औसत अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। आने वाले दिनों में प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और 10-15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इन दिनों राज्य में रात का मौसम ठंडा है।
राजस्थान : बाड़मेर में तापमान 41 डिग्री से अधिक
राजस्थान के बाड़मेर में सोमवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया। प्रदेश के जैसलमेर व जोधपुर सहित कई जिलों में मार्च में ही लू चल रही है और जून जैसी गर्मी महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके असर से दो दिन बाद मौसम में बदलाव होने का अनुमान है। इस दौरान 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं।
मध्य प्रदेश : इंदौर, ग्वालियर व उज्जैन संभाग सबसे अधिक गर्म
मध्य प्रदेश में बारिश का सिलसिला थमते है गर्मी बढ़ गई है। रातलाम में सोमवार को लगातार दूसरे दिन पारा 39 डिग्री से ज्यादा रहा। नर्मदापुरम में भी गर्मी का यही आलम रहा। इंदौर, ग्वालियर व उज्जैन संभाग के जिले सबसे अधिक गर्म रहे। आने वाले समय में राज्य में दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। 27 से 31 मार्च के बीच इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में लू चलने का अनुमान है।
ये भी पढ़ें : Haryana Weather Update: हरियाणा में सताने लगी गर्मी, 38 डिग्री पर पहुंचा पारा