Weather 6 August: दिल्ली-एनसीआर में आज भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपडेट

0
39
Weather 6 August दिल्ली-एनसीआर में आज भारी बारिश का अलर्ट, जानें क्या है अपडेट
Weather 6 August : दिल्ली-एनसीआर में आज भारी बारिश का अलर्ट, जानें क्या है अपडेट

Delhi Main Aaj Ka Mausam, (आज समाज), नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में आज फिर तेज मानसूनी बारिश का अनुमान है। बता दें कि कुछ दिन पहले भी राजधानी व आसपास के इलाकों में भारी बरसात हुई थी। हालांकि उसके बाद से फिर मौसम साफ चल रहा है जिसके कारण राजधानीवासियों का उसम और भीषण गर्मी से हाल बेहाल है। पिछले कल दिल्ली-एनसीआर में हल्की बूंदाबांदी व तेज हवा चलने से मौसम सुहावना हो गया था। उमस भरी गर्मी से भी लोगों को थोड़ी राहत मिली।

  • वायु गुणवत्ता सूचकांक 58

3 दिन के लिए येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज से अगले तीन दिन के लिए दिल्ली-एनसीआर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही इस दौरान 20 से 30 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आया नगर में 1.7 एमएम बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 33.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26 डिग्री दर्ज किया गया।

रिज सर्वाधिक गर्म इलाका रहा

रिज सर्वाधिक गर्म इलाका रहा, यहां अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। आया नगर में अधिकतम तापमान 32.2 दर्ज किया। सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 58 रहा, जोकि संतोषजनक श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 100 के पार दर्ज किया गया। सीपीसीबी के अनुसार, एनसीआर में गाजियाबाद की हवा सबसे साफ रही, यहां एक्यूआई 40 दर्ज किया गया। नोएडा में 78, ग्रेटर नोएडा में 98, गुरुग्राम में 68 व फरीदाबाद में 56 एक्यूआई रहा।