Weather 19 April 2023 Update: उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बारिश व बर्फबारी और मैदानी राज्यों में भी बारिश से मौसम सुहावना

0
361
Weather 19 April 2023 Update
उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बारिश व बर्फबारी और मैदानी राज्यों में भी बारिश से मौसम सुहावना

Weather 19 April 2023 Update: उत्तर भारत के पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश व बर्फबारी होने से मौसम सुहावना हो गया है। लोगों को कुछ दिन से पड़ रही गर्मी से राहत मिली है। पंजाब-हरियाणा में भी कल रात और आज सुबह कई जगह बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं जिससे दिल्ली व आसपास के राज्यों में भी लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

  • पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का असर
  • 30-40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

आज और कल भी हल्की बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने देश की राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत में आज और कल भी हल्की बारिश का अनुमान लगाया है।
अधिकारियों का कहना है कि मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का 19 व 20 अप्रैल को भी दिखेगा। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। ताजा बारिश से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

हिमाचल के इन इलाकों में गिरी बर्फ, हिमस्खलन की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को आरेंज अलर्ट के बीच मनाली, उदयपुर और केलांग में बर्फ के फाहे गिरे। रोहतांग दर्रा, कुंजम दर्रा, शिंकुला व बारालाचा में हल्का हिमपात हुआ। मनाली स्थित सासे ने लाहौल में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। मंगलवार को हिमाचल की राजधानी शिमला में ओलावृष्टि के साथ झमाझम बारिश हुई। वहीं किन्नौर, ऊना व बिलासपुर में हुई हल्की बारिश हुई।

दो से चार डिग्री तक गिरेगा अधिकतम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल प्रदेश में अधिकतम तापमान तीन से चार डिग्री की कमी दर्ज की गई है। अगले तीन दिन में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट और उसके बाद उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में भी हिमपात

जम्मू-कश्मीर के भी पर्वतीय इलाकों में हिमपात हुआ है, जिससे घाटी के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 7 से 11 डिग्री तक गिर गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि का आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। 22 अप्रैल तक हिमाचल में मौसम खराब बना रहने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें : Ateeq-Ashraf Murder Update: शूटर अरुण मौर्य के दादा ने केस लड़ने से किया इनकार, बोले अरुण को किए की सजा मिले

Connect With Us: Twitter Facebook