Karwa Chauth Special: करवा चौथ के दिन राशि अनुसार पहने वस्त्र

0
39
करवा चौथ के दिन राशि अनुसार पहने वस्त्र
Karwa Chauth Special: करवा चौथ के दिन राशि अनुसार पहने वस्त्र

राशि अनुसार वस्त्र धारण करने से मिलता है व्रत का विशेष फल
Karwa Chauth Special (आज समाज) अंबाला: पूरे भारत वर्ष में कल करवा चौथ का त्योंहार मनाया जाएगा। करवा चौथे के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु की कामना के लिए पूरा दिन निर्जला व्रत रखती है। महिलाओं के लिए करवा चौथ का त्योंहार विशेष मायने रखता है। इस दिन महिलाए 16 श्रृंगार करती है। करवा चौथ के त्योंहार से पहले ही महिलाओं की खरीदारी शुरू हो जाती है।

शास्त्रों के अनुसार करवा चौथ के दिन महिलाओं को अपनी राशि अनुसार वस्त्र व आभूषण पहनने चाहिए। ऐसा करने से व्रत का महत्व बढ़ जाता है और ज्यादा फल प्राप्त होता है। इस लेख में हम आपको बता रहे है। किस राशि की महिला को कौन से रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए।

  • मेष: इस राशि की महिलाओं को लाल या गोलडन रंग की साड़ी पहननी चाहिए। क्योंकि मेष राशि का स्वामी मंगल होता है। इस दिन महिलाओं का लाल रंग की चुड़िया पहनना भी शुभ माना गया है।
  • वृषभ: इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि की महिलाओं को गुलाबी या सिल्वर रंग की साड़ी पहनकर पूजा करनी चाहिए।
  • मिथुन: इस राशि का स्वामी बुध है। इसलिए इस राशी की महिलाओं को हरे रंग की साड़ी, सूट या लहंगा पहनना चाहिए। इससे व्रत का दोगुना फल मिलेगा
  • कर्क: इस राशि की महिलाओं का स्वामी चंद्रमा है। अत: लाल रंग की साड़ी पहननी चाहिए। इसके साथ ही रंग-बिरंगी चूड़ियां पहनना भी शुभ रहेगा।
  • सिंह: सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं। इस राशि की महिलाओं को लाल, नारंगी, गुलाबी या गोल्डन रंग की साड़ी और चूड़ियां पहननी चहिए। ऐसा करने से आपको करवा माता का आशीर्वाद जल्द प्राप्त होगा।
  • कन्या: इस राशि का स्वामी बुध है इस कारण महिलाओं को करवा चौथ पर लाल, हरे ,गोल्डन कलर की साड़ी, पहनकर करवा माता की पूजा करनी चाहिए। चूड़ियां इत्यादि भी इन्हीं कलर की उपयोग में लें।
  • तुला: इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि में महिलाओं को करवा चौथ पर लाल, सिल्वर या गोल्डन रंग के कपड़े और चूड़ियां पहनकर पूजा करनी चाहिए।
  • वृश्चिक: इस राशि का मालिक मंगल होता है. इस राशि की महिलाओं को लाल, मैरून या गोल्डन रंग के कपड़े और चूड़ियां धारण करना चहिए।
  • धनु: इस राशी का स्वामी बृहस्पति है। और शुभरंग पीला और आसमानी रंग है इन रंगों के धारण से महिलाओं के दांपत्य जीवन में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है।
  • मकर: इस राशि का स्वामी शनि है। और शुभ रंग नीला है इस रंग की साड़ी के साथ-साथ नीले रंग की चूड़ियां पहनने से आप कई विशेष लाभ प्राप्त होते हैं।
  • कुंभ: इस राशि के स्वामी शनि ही हैं। और शुभकारी रंग नीला और सिल्वर है। करवा चौथ के व्रत के पूजन में नीले या फिर सिल्वर रंग के कपड़े और चूड़ियां पहनकर करवा माता की पूजा करनी चाहिए।
  • मीन: इस राशि के स्वामी बृहस्पति है। इसलिए इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ पर लाल और गोल्डन रंग के कपड़े पहनना चाहिए. साथ ही गोल्डन चूड़ी पहननी चाहिए।
  • यह भी पढ़ें : Karwa Chauth Vrat: सुहागिनों का पर्व करवा चौथ कल, जानें क्या है शुभमुहुर्त