Wear not only saffron but his soul – Priyanka Gandhi: केवल भगवा नहीं उसकी आत्मा को धारण कीजिए-प्रियंका गांधी

0
290

लखनऊ। प्रियंका गांधी के नेतृत्व में आज एक प्रतिनिधमंडल उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन से मिला और उनसे अपनी मांगे रखीं। इसके बाद प्रियंका गांधी वाड्रा मीडिया से बातचीत में कहा कि राज्यपाल को एक चिट्ठी लिखी गई है। जिसमें प्रदेश सरकार, प्रशासन और पुलिस द्वारा प्रदेश में फैलाई जा रही अरजकता का  विस्तृत विवरण दिया गया है। । उन्होंने ऐसे कदम उठाए है जिसके कोई कानूनी आधार नहीं है। जब मैं बिजनौर गई जहां दो बच्चों की मौत हुई है। लड़का कॉफी मशीन चलाता था, पिता को कहा कि मैं 5 मिनट में दूध लेकर आता हूं, वो बच्चा गली में से निकला, पिता ने 10 मिनट इंतजार किया फिर उन्हें एक बच्चे की खबर मिली और उन्हें अपने बेटे की लाश मिली। सुलेमान यूपीएसी के लिए पढ़ाई करता था कुछ दिनों के लिए घर आया था कि परिवार ने कहा कि पुलिस उसे  उठा ले गई। शाम को नामज पढ़ने के लिए मस्जिद गया, वह मस्जिद के बाहर खड़ा था। परिवार और मौके पर खड़े लोगों का कहना है कि पुलिस ने उसे उठाया था, 4-5 किलोमीटर पर एक लड़के की लाश की खबर मिली।  उसकी छाती में गोली मारी गई थी। लखनऊ में एक रिटायर्ड 77 साल के आफिसर दारापुरी जी को जो अंबेडकरवादी हैं, घर से पुलिस उठा ले गई। उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट सीएए के विरोध में डाली थी। ऐसी ही इस दौरान उन्होंने एक किस्सा बताते हुए कहा कि 16 साल की बच्ची व 10 साल के बच्चे आज अकेले रह रहे हैं। क्योंकि उनकी मां सिर्फ सड़क पर जारी प्रदर्शन की वीडियो ले रही थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया। प्रियंका गांधी ने इस दौरान कहा कि प्रदेश में 5500 लोग हिरासत में हैं, 1100 गिरफ्तार हुए हैं। कई ऐसे लोग जेल में डाले गए हैं जिनका नाम नहीं है लेकिन वह जेल में हैं और उन्हें पीटा जा रहा है। इसमें कई ऐसे वीडियो शामिल किया गया है जिसमें पुलिस की बर्बरता दिखती है। इस देश की आत्मा में हिंसा, बदला जैसे शब्दों की जगह नहीं है। यूपी के मुख्यमंत्री ने भगवा धारण किया है लेकिन यह उनका नहीं है। यह हिंदू धर्म का चिन्ह है। उसकी आत्मा को धारण कीजिए। इस धर्म में कहीं बदला और रंज की जगह नहीं है। देश के इतिहास में पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने बदले जैसी बात की है। राज्यपाल महोदया के सामने कई मांगे रखीं हैं। दंडात्मक कार्रवाई को रोक लगाई जाए।

मेरी सुरक्षा का सवाल बहुत छोटा सवाल है आज हम प्रदेश की सुरक्षा का मुद्दा लेकर यहां आए हैं। वह ज्यादा महत्वपूर्ण है। सीएए कानून सबके खिलाफ है। भाजपा का अभियान जागरुकता अभियान नहीं बल्कि झूठों का अभियान है। कांग्रेस की सभी राज्यों ने कह दिया है कि एनआरसी हम लागू नहीं करेंगे। मैंने करुणा, अहिंसा, प्रेम की बात की है। मैं हिंसा का समर्थन नहीं कर सकती हूं। बिना साबित हुए संपत्त्तियों को जब्त नहीं किया जाना चाहिए।