कहा, भाजपा और आप ने पिछले 10 साल में जनता को लूटा

Delhi Breaking News (आज समाज), नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का शोर बीते रोज थम गया। इस दौरान पूरा दिन सभी राजनीतिक दलों के नेता दिल्ली की सड़कों पर रहे और हर तरफ केवल राजनीतिक नारे ही सुनाई देते रहे। इसी बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पिछले दस वर्षों में दिल्ली के लोगों को धोखा देने और निराश करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आप नेता अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव के समय कहती थी कि अगर उसे 400 से ज्यादा सीटें मिलेंगी तो वह संविधान बदल देगी, लेकिन जनता ने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया।

कांग्रेस संविधान को कभी बदलने नहीं देगी। संविधान देश के हर वर्ग की रक्षा करता है। वहीं, दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल हैं, जो नई तरह की राजनीति और भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सत्ता में आए थे, लेकिन सबसे बड़ा घोटाला कर बैठे। वैगन आर कार से आकर बिजली के खंभे पर चढ़ने वाले केजरीवाल अब करोड़ों के शीशमहल में पहुंच गए हैं। साथ ही उन्होंने यमुना के पानी से भरी बोतल दिखाते हुए आप सरकार पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने केजरीवाल को यमुना का पानी पीने का खुला चैलेंज दिया है।

दिल्ली में आप और भाजपा की जमीन खत्म

दिल्ली कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी और भाजपा की जमीन दिल्ली में खत्म हो रही है। दिल्ली की जनता भाजपा और आम आदमी के झूठे वादों में आने वाली नहीं क्योंकि इन्हांने 11 वर्ष पहले जो भी वादे किए थे एक भी पूरा नही किया। शीला दीक्षित के 15 वर्षों के शासन जो विकास किया उसको भी पूरी तरह नष्ट कर दिया। भाजपा और आम आदमी पार्टी के विनाशकारी शासन में दिल्ली विकास के मामले 50 वर्ष पीछे पिछड़ गई है।

चुनाव के अंतिम दिन देवेन्द्र यादव ने पूरी ताकत झोक दी और जहां कलंदर कॉलोनी, आईटीआई जहांगीरपुरी झुग्गी में पद यात्राएं की वहीं पीपल वाल मोहल्ला में जनता के साथ जन संवाद किया। राजीव नगर, भलस्वा डेयरी में जनसभा को संबोधित किया। पदयात्राओं में जहां हजारों लोग उनके साथ चल रहे थे वहीं जन संवाद में जनता ने यादव को भरोसा दिलाया कि बादली की जनता कांग्रेस के साथ खड़ी है। यादव ने सैंकड़ों युवाओं के साथ बाईक रैली भी जहांगीरपुरी में निकाली।

ये भी पढ़ें : Delhi Breaking News : आज फिर किले में तब्दील होगी राजधानी

ये भी पढ़ें : Delhi Political News : विकास के मामले में दिल्ली पिछड़ी : कांग्रेस