कहा, दिल्ली की जनता का फैसला हमें स्वीकार है

Punjab CM News (आज समाज), नई दिल्ली/चंडीगढ़ : दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की करारी हार के बाद मंगलवार को पार्टी सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सभी विधायकों की बैठक दिल्ली में बुलाई। इस बैठक में जहां दिल्ली में पार्टी की हार पर मंथन किया गया वहीं पंजाब में बचे दो साल के लिए पार्टी ने लक्ष्य निर्धारित किए। सभी विधायकों को लोगों के बीच जाकर काम करने के पाठ पढ़ाया गया।

इस बैठक के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने अपने कार्यकाल में जो काम किया वह पिछले 75 साल में भी नहीं हुआ। पंजाब में सड़कों को बेहतर करने, टोल प्लाजा को बंद करने, अस्पतालों को बेहतर करने का काम किया जाएगा। दिल्ली का जो भी परिणाम है उसको हम स्वीकार करते हैं। इस बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि आम आदमी पार्टी के बचे हुए दो साल में पंजाब को विश्व स्तरीय मॉडल के रूप में प्रस्तुत करेंगे। इसमें शहरों की तरक्की, गांव का विकास, सभी दिशा में काम किया जाएगा। पंजाब में हर जगह में अपनी भूमिका सबसे आगे बढ़कर दी है।
विज्ञापन

हमारी पार्टी काम करने के लिए जानी जाती है

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ हुई बैठक के बाद पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव में विधायकों को मेहनत करने पर धन्यवाद कहा है। पंजाब सरकार लोगों के लिए काम करती रहेगी। जो काम 75 सालों में नहीं हो पाया। वो काम आप ने 10 साल में करके दिखाए। हम दिल्ली जैसा मॉडल पंजाब में करके दिखाएंगे। हम साथ काम करेंगे। हमारी पार्टी काम करने के लिए जानी जाती है। आज जो बैठक हुई है उसमें यह फैसला लिया गया है कि आने वाले दो सालों में हम देश में पंजाब मॉडल बनाएंगे। पंजाब हमेशा सभी लड़ाइयों में आगे रहा है।

ये भी पढ़ें : Delhi Political News : पंजाब के विधायकों को दिल्ली में केजरीवाल ने पढ़ाया सेवा का पाठ