वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा शिरोमणि भगत रविदास जी के 648वें प्रकाश दिवस पर हुए नतमस्तक

Punjab News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि भगत रविदास जी की पावन वाणी मानवता का सच्चा मार्गदर्शन करती है। चीमा ने कहा कि गुरु साहिबानों ने जात-पात से ऊपर उठकर संपूर्ण समाज को सर्व-समावेशिता का संदेश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि गुरु साहिबानों द्वारा दिखाए गए सत्य के मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। शिरोमणि भगत रविदास जी के 648वें प्रकाश पर्व के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र दिड़बा के अंतर्गत विभिन्न गुरुद्वारा साहिबान में नतमस्तक हुए और संगतों को शुभकामनाएं दीं।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दिड़बा, कौहरियां, छाजली, कणकवाल, गोबिंदगढ़ जेजिया, खोखर खुर्द आदि गांवों में आयोजित इन धार्मिक समागमों में भाग लिया और संगतों को बधाई दी। इस दौरान गुरुद्वारा साहिबान में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए और रागी जत्थों ने इलाही वाणी के कीर्तन से संगतों को निहाल किया।

संत रविदास जी ने मानवता की भलाई का संदेश दिया : अरोड़ा

पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने आज शिरोमणि भगत रविदास जी की जयंती के अवसर पर सुनाम उधम सिंह वाला विधानसभा क्षेत्र के चीमा, लोंगोवाल और सुनाम और आसपास के कई गांवों में संगत द्वारा श्री अखंड पाठ साहिब का पाठ करवाएं। इस मौके पर सभी श्रद्धालुओं को बधाई देते हुए गुरु रविदास जी के दिखाए सत्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर संगत को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शिरोमणि भगत रविदास जी की पवित्र वाणी गुरु ग्रंथ साहिब में दर्ज है और उन्होंने मानवता को एकता का संदेश देते हुए सही और सच्चाई के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भगत रविदास जी ने सामाजिक अन्याय का कड़ा विरोध किया और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई, जिससे नई पीढ़ी को मार्गदर्शन लेने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें : Punjab News : पंजाब में 1.81 लाख टन से अधिक मछली का उत्पादन

ये भी पढ़ें : Punjab CM News : पंजाब को मॉडल प्रदेश बनाएंगे : भगवंत मान