Himachal News : हमें सेक्युलर सिविल कोड की तरफ जाना होगा : ठाकुर 

0
31
हमें सेक्युलर सिविल कोड की तरफ जाना होगा : ठाकुर 
हमें सेक्युलर सिविल कोड की तरफ जाना होगा : ठाकुर 
नेता प्रतिपक्ष ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया 
Himachal News (आज समाज)शिमला‌। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है‌ कि हमने सांप्रदायिक सिविल कोड में 75 साल बिताए हैं‌, लेकिन अब हमें सेक्युलर सिविल कोड की तरफ जाना होगा। वे भाजपा जिला शिमला द्वारा आयोजित हर घर तिरंगा यात्रा के दौरान बोल रहे थे।
इस कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने विशेष रूप से हिस्सा लिया था। इस यात्रा में उनके साथ प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, कोषाध्यक्ष कमल सूद, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, कार्यालय सचिव प्रमोद ठाकुर, संजय सूद, जिला अध्यक्ष प्रेम ठाकुर उपस्थित रहे। युवा मोर्चा ने इस कार्यक्रम में अग्रिम भूमिका निभाई, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज ने इस यात्रा में युवाओं का नेतृत्व किया।
जयराम ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि हर घर तिरंग यात्रा में अद्भुत जोश देखने को मिला। युवा, बुजुर्ग, महिलाओं ने इस तिरंगा यात्रा में बढ़ चढ़ कर भाग लिया‌। आज स्वतंत्रता दिवस पर भी पीएम नरेंद्र मोदी ने इस अभियान का जिक्र किया था।