Punjab CM News : प्रदेश के लोगों की खुशहाली और विकास के लिए हम वचनबद्ध : मान

0
10
Punjab CM News : प्रदेश के लोगों की खुशहाली और विकास के लिए हम वचनबद्ध : मान
Punjab CM News : प्रदेश के लोगों की खुशहाली और विकास के लिए हम वचनबद्ध : मान

कहा, विकास कार्यों के लिए फंड की कमी नहीं आने दी जाएगी

Punjab CM News (आज समाज), बठिंडा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब के सर्वांगीण विकास और लोगों की खुशहाली के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और अन्य राज्य सरकारों के प्राथमिक क्षेत्र हैं और इन पर पूरा जोर दिया जा रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि जब बात सूबे के विकास और लोगों की तरक्की की हो, तो हमारे पास फंडों की कोई कमी नहीं है।

उन्होंने कहा कि लोगों को सुचारु प्रशासन और साफ-सुथरा निजाम देने पर जोर दिया जा रहा है। इस दौरान बठिंडा शहरवासियों को तोहफा देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 41 करोड़ रुपये की लागत वाले दो अहम प्रोजेक्ट, नया बना गर्ल्स स्कूल और बलवंत गार्गी आॅडिटोरियम, शहरवासियों को समर्पित किए।

युवाओं की क्षमता का सही इस्तेमाल जरूरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं में हर क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए स्वाभाविक गुण होते हैं और उनकी क्षमता का सही और सुचारु उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी और युवा के उड़ान मन हवाई जहाज की तरह होते हैं और सूबा सरकार उन्हें जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए लांचपैड मुहैया करवाएगी। भगवंत सिंह मान ने स्पष्ट कहा कि वह तब तक प्रयास करते रहेंगे, जब तक पंजाब के विद्यार्थी अपने निर्धारित लक्ष्य हासिल नहीं कर लेते।

मुख्यमंत्री ने युवाओं को जीवन में बड़ी सफलता हासिल करने के बाद भी धरती से जुड़े रहने और कड़ी मेहनत में विश्वास रखने के लिए कहा क्योंकि मेहनत ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने युवाओं को सूबे में कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया क्योंकि इस धरती पर तरक्की और खुशहाली की बहुत गुंजाइश मौजूद है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि सूबा सरकार सूबे के विकास और यहां के लोगों की खुशहाली को उजागर करने के लिए वचनबद्ध है।

ये भी पढ़ें : Punjab Assembly Bypoll : शिअद नहीं लड़ेगा विधानसभा उपचुनाव

ये भी पढ़ें : Punjab Bypoll 2024 Update : विस उपचुनाव में गिद्दड़बाहा बनी हॉट सीट