कहा, पंजाब के दुश्मनों को विदेश में भी नहीं छोड़ेगी आप सरकार
Punjab News Update (आज समाज), चंडीगढ़। आप सरकार के नेतृत्व में, पंजाब पुलिस और खुफिया एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं। इसी के चलते प्रदेश में अपराधियों और नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान को लगातार सफलता भी मिल रही है। पंजाब पुलिस द्वारा हालिस किए इनपुट विदेशी सुरक्षा एजेंसियों के साथ साझा किए जा रहे हैं। इसी का परिणाम है कि खतरनाक आतंकी हैप्पी पासिया की अमेरिका में गिरफ्तारी हुई। यह कहना है प्रदेश पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा का जो हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी पर अपना बयान साझा कर रहे थे। इस दौरान अमन अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश में शांति और कानून व्यवस्था बनान रखने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।
पिछली सरकारों के समय बचते रहे अपराधी
अमन अरोड़ा ने कहा कि कुख्यात आतंकवादी हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी से गैंगस्टरों के खिलाफ आप सरकार की लड़ाई को बड़ी सफलता मिली है। पासिया अमेरिका से पंजाब में हमले कराने की साजिश रचता था। कई ग्रेनेड विस्फोटों में संलिप्तता के लिए जाना जाने वाला पासिया पिछली सरकारों के दौरान अधिकारियों को चकमा देता रहा था। वहीं गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी गई, जिसके परिणामस्वरूप विदेश में उसकी गिरफ्तारी संभव हो सकी। आप पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कहा यह पंजाब के लिए गर्व और राहत का क्षण है।
विदेश में बैठकर फैला रहा था आतंक
एक कुख्यात आतंकवादी जो विदेश में बैठकर पंजाब में भय और अराजकता फैला रहा था, उसे हमारी खुफिया टीमों के समर्पित प्रयासों के कारण पकड़ लिया गया है। यह गिरफ्तारी राज्य में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पंजाब सरकार की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। अरोड़ा ने पंजाब पुलिस की विश्वसनीयता को कम करने के लिए विपक्षी नेताओं, विशेषकर कांग्रेस नेता प्रताप बाजवा की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा बाजवा जैसे नेता, जो पंजाब पुलिस को अकुशल बताते हैं या इसे भंग करने का सुझाव देते हैं, उन्हें पंजाब के लोगों को इसका जवाब देना चाहिए।
ये भी पढ़ें : Punjab Crime News : हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी पंजाब के लिए अहम : डीजीपी
ये भी पढ़ें : Punjab Breaking News : 124 नशा तस्कर चढ़े पंजाब पुलिस के हत्थे