Paris Olympics : पेरिस ओलंपिक के लिए हम सब उत्साहित : अनुराग ठाकुर 

0
74
पेरिस ओलंपिक के लिए हम सब उत्साहित : अनुराग ठाकुर 
पेरिस ओलंपिक के लिए हम सब उत्साहित : अनुराग ठाकुर 
Paris Olympics (आज समाज),शिमला। सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि पीएम मोदी ने इस बार मन की बात में पेरिस ओलंपिक पर भी बात की।अगले महीने इस समय तक पेरिस ओलंपिक शुरू हो चुके होंगे। मुझे विश्वास है कि आप सब भी ओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने का इंतजार कर रहे होंगे। हम भाजपा की ओर से भारतीय दल को ओलंपिक खेलों की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।
हम सबके मन में टोक्यो ओलंपिक की यादें अब भी ताजा हैं। टोक्यो में हमारे खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने हर भारतीय का दिल जीत लिया था। उसके बाद से ही हमारे एथलीट पेरिस ओलंपिक की तैयारियों में जी-जान से जुटे हुए थे। सभी खिलाड़ियों को मिला दें, तो इन सबने करीब 900 अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है। पेरिस ओलंपिक में आपको कुछ चीजें पहली बार देखने को मिलेंगी।