Wayanad Landslide Updates: अब तक 341 शवों का पोस्टमार्टम, 134 शवों के टुकड़े मिले

0
96
Wayanad Landslide Updates अब तक 341 शवों का पोस्टमार्टम, 134 शवों के टुकड़े मिले
Wayanad Landslide Updates : अब तक 341 शवों का पोस्टमार्टम, 134 शवों के टुकड़े मिले

Kerala Wayanad Landslide, (आज समाज), तिरुवनंतपुरम: केरल के वायनाड जिले में भूस्खलन के बाद शवों का मिलना लगातार जारी है। आज इस प्रलय का पांचवां दिन है और प्रशासन के अनुसार जहां भूस्खलन हुआ था वहां से बरामद किए गए 341 शवों का अब तक पोस्टमार्टम हो चुका है, जिनमें से 200 से ज्यादा लोगों की पहचान भी की जा चुकी है। प्रशासनिक अधिकारियों ने यह भी स्वीकार किया है कि राहत एवं बचाव कार्य में वह मजबूत कदम उठाने में विफल रहे हैं। गौरतलब है कि वायनाड जिले में में 29-30 जुलाई की रात 2 से 4 बजे के बीच भूस्खलन की 4 घटनाएं हुई थीं और इसमें 4 गांव बह गए थे।

  • केरल में आज भी भारी बारिश का अलर्ट 

74 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार आज

बचाव एवं राहत के कार्य में एनडीआरएफ के अलावा सेना सहित कुल 40 टीमें जुटी हैं। आज सुबह फिर से सर्च आपरेशन शुरू कर दिया गया है। प्रशासन के मुताबिक 134 के शवों के टुकड़े मिले हैं। जिन शवों की पहचान हुई है, उन्हें परिवार को सौंप दिया गया है। वहीं 74 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। मेप्पडी इलाके में 91 कैंप बनाए गए हैं, जिनमें  10,000 से ज्यादा लोग हैं। के 17 राहत शिविरों में 707 परिवारों के 2,597 लोगों रखे गए हैं।

रेस्क्यू पूरा, अब केवल डेडबॉडी ढूंढ़ी जा रही : सेना

सेना के जनरल आफिसर कमांडिग मेजर जनरल वीटी मैथ्यू ने बताया कि चूरलमाला, मुंडक्कई, नूलपुझा और अट्टामाला गांवों में रेस्क्यू आपरेशन पूरा हो चुका है और अब केवल डेडबॉडी ढूंढ़ी जा रही हैं। शनिवार को यानि आज भी केरल में भारी बारिश का अलर्ट है। इनमें कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में येलो अलर्ट है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी हादसे पर दुख जताया। उन्होंने गुरुवार देर रात कहा- इस कठिन समय में हम भारत के साथ हैं। रेस्क्यू में जुटे लोगों की हम सराहना करते हैं।