Punjab News : जल आपूर्ति संरचना को मजबूत किया जाएगा : मुंडिया

0
27
Punjab News : जल आपूर्ति संरचना को मजबूत किया जाएगा : मुंडिया
Punjab News : जल आपूर्ति संरचना को मजबूत किया जाएगा : मुंडिया

विभागों की कार्य कुशलता को और बढ़ाने के लिए जन-हितैषी पहलों की शुरूआत करने के प्रति वचनबद्धता व्यक्त की

Punjab News (आज समाज), चंडीगढ़ : राजस्व, जल आपूर्ति एवं सैनीटेशन विभाग के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने कहा कि पंजाब के लोगों को निर्विघ्न सेवाएं प्रदान करने के लिए ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही सबसे महत्वपूर्ण रहेंगी। उन्होंने राजस्व विभाग और भवन निर्माण एवं शहरी विकास विभाग की कार्यक्षमता को और बढ़ाने के लिए जनसेवाओं की प्रदान करने संबंधी प्रणाली में कई जन-हितैषी पहलों की शुरुआत करने की अपनी वचनबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राज्य में जल आपूर्ति और सैनीटेशन की संरचना को और मजबूत करने के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे, ताकि राज्यवासियों की भलाई सुनिश्चित की जा सके।

सरकार कर रही लोक हितैषी कार्य

मुंडिया ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार लगातार जन हितैषी कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सीएम भगवंत सिंह मान का यह विजन है कि प्रदेश की जनता को अधिक से अधिक सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं ताकि उनके जीवन में सार्थक बदलाव लाए जा सकें। मुंडिया ने कहा कि उनका यह प्रयास रहेगा कि जो भी विभाग उनके पास हैं उनमें पूरी तरह से पारदर्शिता के साथ कार्य किया जाए। ताकि प्रदेश के विकास में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी निभाई जा सके।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर संगरूर से लोक सभा सदस्य गुरमीत सिंह मीत हेयर, आनंदपुर साहिब से सांसद मालविंदर सिंह कंग और पंजाब के एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल के अलावा विधायक दविंदरजीत सिंह लाडी ढोस,विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा, विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी और कैबिनेट मंत्री मुंडियां के पारिवारिक सदस्य भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें : Moga Crime News : लिव इन में रह रही 50 वर्षीय महिला की हत्या

ये भी पढ़ें : Punjab News : राज्य सरकार धान खरीद के लिए पूरी तरह तैयार : मान