कांग्रेस व भाजपा मिलकर भी नहीं कर पाई जलभराव की समस्या को दूर : बिमल मिनोचा

0
404
Water Logging Problem

आज समाज डिजिटल,रोहतक:

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता बिमल मिनोचा ने कहा कि कांग्रेस व भाजपा दोनों जनता को गुमराह करने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि न तो पहले कांग्रेस ने अपने 10 सालों के शासनकाल में जनता की सुध ली तथा न ही अब 8 सालों से भाजपा सरकार कुछ कर रही है। जिसके कारण रोहतक शहर में गत दिनों बाढ़ जैसे हालात बन गये थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व भाजपा सरकारें पिछले 18 वर्षों से जनता को बहकाने का काम कर रही हैं तथा शहर की जलभराव की समस्या को भी दूर नहीं कर पाई हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर रोहतक शहर के जलभराव की समस्या को हमेशा के लिए दूर किया जायेगा।