दिल्ली कांग्रेस के प्रदर्शन पर वाटर केनन की बौझार, प्रदेश अध्यक्ष गिरकर घायल

0
233
आज समाज डिजिटल,नई दिल्ली:
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चै0 अनिल कुमार के नेतृत्व में आज केन्द्र सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा कांग्रेस मुख्यालय में घुसकर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज करने के खिलाफ हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज निवास का घेराव किया। पुलिस ने मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर वाटर केनन चलाया, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष चै0 अनिल कुमार के सर पर गहरी चोट आई और उनका कंधा टूट गया है, मौके पर वे कुछ समय के लिए वे बेहाश भी हो गए थे। चै0 अनिल कुमार आईसीयू में भर्ती है। दिल्ली पुलिस किसके इशारे पर जानलेवा हमला कर रही है? प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चै0 अनिल कुमार ने कहा कि मोदी सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा की जा रही दमनकारी कार्यवाही से कांग्रेस कार्यकर्ता डरने वाले नही है और तानाशाही सरकार के खिलाफ सत्य और न्याय की लड़ाई के लिए सत्याग्रह जारी रहेगा। पुलिस द्वारा कांग्रेस मुख्यालय में घुसकर लाठीचार्ज के खिलाफ उपराज्यपाल कार्यालय में एक ज्ञापन भी दिया गया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सत्याग्रह जारी रहेगा

राज निवास घेराव में प्रदेश अध्यक्ष चै0 अनिल कुमार के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिल्ली प्रभारी शक्तिसिन्ह गोहिल, कांग्रेस महासचिव अजय माकन, मुकुल वासनिक, अ0भा0कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक लालजी देसाई, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली, पूर्व सांसद रमेश कुमार आदि प्रमुख रूप् से उपस्थित थे। चै0 अनिल कुमार ने कहा कि भाजपा के इशारे पर प्रवर्तन निदेशालय लगातार पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से बिना सबूत, बिना तथ्यों के निराधार और मनगढ़ंत आरोपों के चलते नेशनल हेराल्ड मामले में राजनीतिक प्रतिशोध से प्रेरित होकर की जा रही पेशी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सत्याग्रह जारी रहेगा।

सत्याग्रह, शांतिपूर्ण प्रदर्शन और एकजुटता को कुचलने के लिए मोदी सरकार क्रूरतापूर्वक जिस तरह बल का प्रयोग कर रही

शक्तिसिन्ह गोहिल ने कहा कि देश की ऐतिहासिक सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के कार्यालय में 15 जून, 2022 को दिल्ली पुलिस के द्वारा बिना इजाजत और बिना किसी वारंट के घुसकर मौजूद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज बेरहमी से पीटना लोकतंत्र का गला घोटने के समान है। उन्होंने कहा कि सत्य की इस लड़ाई के लिए सत्याग्रह, शांतिपूर्ण प्रदर्शन और एकजुटता को कुचलने के लिए मोदी सरकार क्रूरतापूर्वक जिस तरह बल का प्रयोग कर रही है, उसे कांग्रेस कार्यकर्ता बर्दाश्त नही करेगा और हमारा विरोध जारी रहेगा। चै0 अनिल कुमार ने कहा कि 15 जून, 2022 को कांग्रेस मुख्यालय में गैर कानूनी रुप से घुसकर कांग्रेस पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं के साथ मारपीट करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जांच हो तथा कांग्रेस मुख्यालय के अंदर घुसने की इजाजत किसने दी इसकी भी जांच हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दफ्तर में घुसने का आदेश देने में संलिप्त पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त करके उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने की भी मांग की|