46 कॉलेजियम चुने गए निर्विरोध
Kaithal News (आज समाज) कैथल: जाट हाई स्कूल सोसायटी के कॉलेजियम का चुनाव कल होगा। मतदान बैलेट पेपर से होगा। प्रशासन ने चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली है। अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जिसमें चुनाव से संबंधित पूरी प्रक्रिया बताई गई है।

जाट हाई स्कूल सोसायटी के प्रशासक दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि 2 फरवरी को होने वाला चुनाव बैलेट पेपर से करवाया जाएगा। चुनाव को निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से करवाने के लिए 30 टीमें बनाई गई हैं। प्रत्येक टीम में तीन सदस्य हैं, जिनमें एक पीठासीन अधिकारी व दो चुनाव अधिकारी शामिल हैं।

26 कॉलेजियम में कुल 55 उम्मीदवार मैदान

इनमें से 46 कॉलेजियम निर्विरोध चुने गए हैं। कॉलेजियम नंबर 23 और 71 में कोई नामांकन सही नहीं पाए जाने के कारण सीट खाली रह गई है। अब 26 कॉलेजियम में कुल 55 उम्मीदवार मैदान में हैं। उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं। जाट कॉलेज कैथल में 2 फरवरी को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। उसी दिन शाम को परिणाम घोषित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : Technology Budget 2025: स्मार्टफोन, फोन की बैटरी, टीवी होंगे सस्ते, एआई, डेटा सेंटर व सेमीकंडक्टर पर टैक्स की योजना