केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में डाला वोट
Haryana Nagar Nikay Election (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा के 9 नगर निगमों व 40 निकायों के लिए वोटिंग आज सुबह 8 बजे से जारी है। वोटिंग शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। मतगणना 12 मार्च को होगी। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल नगर निगम के प्रेम नगर स्थित बूथ पर मतदान किया।
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने सेक्टर 28 में बने मतदान केंद्र पर मतदान किया। देश की सबसे अमीर महिला विधायक सावित्री जिंदल ने हिसार में मतदान किया। वहीं परिवहन एवं बिजली मंत्री अनिल विज अंबाला की शास्त्री कॉलोनी स्थित बूथ पर मतदान करने जाएंगे।
गुरुग्राम के सराय अलरवादी के बूथ में घुसा शराबी
गुरुग्राम के सराय अलरवादी के बूथ में एक शराबी घुस गया। उसने पहले वोट डाला। इसके बाद वह हंगामा करने लगा कि मुझे दोबारा वोट डालना है। वह बार-बार ईवीएम के पास जाने लगा। यह देख पुलिस ने उसे बाहर निकाला।
रोहतक में मंगवानी पड़ी नई ईवीएम
रोहतक के वार्ड 16 में भारतीय कन्या स्कूल में बनाए गए बूथ के अंदर मेयर वोटिंग की ईवीएम मशीन खराब हो गई थी। मतदाता शमी ने बताया कि पहले 2 मशीनें लाई गईं लेकिन वह खराब निकलीं, तीसरी मशीन इनके पास नहीं है। इस वजह से यहां मतदान लेट हुआ। अब नई ईवीएम मंगवाकर वोटिंग शुरू करा दी गई है।
गुरुग्राम के वार्ड 5 में 1 घंटा बंद रही वोटिंग
गुरुग्राम के वार्ड 5 में भी ईवीएम में खराब हो गई। यहां करीब एक घंटे वोटिंग बंद रही। जिसके बाद दूसरी मशीन लाकर वोटिंग शुरू कराई गई। नूंह में तावडू नगर पालिका चुनाव बूथ पर ईवीएम मशीन बंद हो गई। यहां करीब सवा घंटे बाद दूसरी मशीन से मतदान शुरू कराया गया।