मतदान खत्म होने पर शाम 4 बजे के बाद आएंगे नतीजे
Kaithal News (आज समाज) कैथल: पुराने जाट शिक्षण संस्थान (जाट हाईस्कूल सोसाइटी) के लिए आज वोटिंग हो रही है। शाम 4 बजे मतदान खत्म होने के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे। संस्थान में कॉलेजियम चुने जाते हैं। इसमें कुल 75 कॉलेजियम हैं, जिनमें से 46 कॉलेजियम निर्विरोध चुने जा चुके हैं। कॉलेजियम नंबर 23 और 71 के लिए कोई नामांकन सही नहीं मिला, इसलिए यह सीटें खाली रह गई हैं। बाकी 26 कॉलेजियम के लिए 55 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिनके चुनाव के लिए 16 हजार से ज्यादा वोटर मतदान कर रहे हैं।

राजनीतिक दलों से जुड़े दिग्गज भी मेंबर

अलग-अलग राजनीतिक दलों से जुड़े दिग्गज भी इसके मेंबर हैं। इनमें पूर्व भाजपा मंत्री कमलेश ढांडा, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सांसद रणदीप सुरजेवाला, इनेलो के प्रधान महासचिव अभय चौटाला, जजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला और पूर्व संसदीय सचिव रामपाल माजरा, नरवाना के पूर्व विधायक भाग सिंह छात्तर भी शामिल हैं।

यह शिक्षण संस्थान चल रही संस्था

इस संस्था के अधीन कैथल में एक प्राइमरी और एक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जाट कॉलेज, जाट बीएड कॉलेज और जाट पॉलिटेक्निक कॉलेज चल रहे हैं। कैथल के अलावा चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में करनाल, कुरूक्षेत्र, पानीपत और सोनीपत में भी इसके मेंबर हैं। संस्थान के प्रशासक दीपक बाबूलाल ने बताया कि चुनाव सीक्रेट बैलेट पेपर से कराए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें : Mahakumbh 2025: 77 देशों के 118 सदस्यीय राजनयिक प्रतिनिधिमंडल ने भी त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाकर कमाया पुण्य