Haryana News: विवेश जोशी बन सकते है हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी

0
31
विवेश जोशी बन सकते है हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी
Haryana News: विवेश जोशी बन सकते है हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी

फिलहाल कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग में सेक्रेटरी के पद पर है जोशी
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में नई सरकार के गठन के साथ ही अब अधिकारियों की नियुक्ति को लेकर मंथन शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय में नियुक्ति को लेकर अधिकारियों की सूची तैयार की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी में सामने आया है कि हरियाणा में मुख्य सचिव के पद पर 1989 बैच के आईएएस अधिकारी विवेश जोशी की नियुक्ति की जा सकती है। इस समय विवेक जोशी कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के सेक्रेटरी के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे है। विवेक जोशी केंद्र में वित्त मंत्रालय में सेके्रटरी रह चुके हैं। सबसे अहम बात यह है कि जोशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुड लिस्ट में आते हैं। वह राज्य के प्रिंसिपल सेक्रेटरी के अलावा कई प्रमुख पदों पर रह चुके हैं। गौरतलब है कि 1988 बैच के आईएएस अधिकारी टीवीएसएन प्रसाद 31 अक्टूबर को चीफ सेक्रेटरी के पद से रिटायर हो जाएंगे। एक लॉबी उन्हें एक्सटेंशन दिलाने की कोशिश कर रही है, लेकिन उन्हें सेवा विस्तार की उम्मीद कम है।

यह अधिकारी भी मुख्य सचिव बनने की रेस में

टीवीएसएन प्रसाद के रिटायर होने के बाद विवेक जोशी सबसे सीनियर अधिकारी हैं। वे मुख्य सचिव बनने के लिए हरियाणा में वापस नहीं लौटने का विकल्प चुनते हैं तो 1990 बैच के 6 अधिकारियों में से किसी एक को यह जिम्मेदारी दी जा सकती है। इनमें सबसे सीनियर सुधीर राजपाल और डॉ. सुमिता मिश्रा हैं। इनके बाद अंकुर गुप्ता का नाम आता है, जो 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे हैं। ऐसे में उन्हें मुख्य सचिव की जिम्मेदारी मिलना मुश्किल है। इसके अलावा 1990 बैच के ही अनुराग रस्तोगी, आनंद मोहन शरण और राजा शेखर वुंडरू मुख्य सचिव बनने की दौड़ में हैं।

जोशी पहले भी हरियाणा में दें चुके सेवाएं

विवेक जोशी ने हरियाणा सरकार के साथ निगरानी और समन्वय के प्रमुख सचिव, गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के सीईओ के रूप में भी काम किया है। उन्होंने भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में भी कार्य किया है। जोशी भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में भी काम कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें : Rajasthan Accident: धौलपुर में बस ने टेंपो को मारी टक्कर, 8 बच्चों सहित 12 लोग मरे