विवेकानंद सदन ने जीती कार्ड बनाओ प्रतियोगिता 

0
178
Vivekananda Sadan won the card making competition

Aaj Samaj (आज समाज),पानीपत :  आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में आज अंतर सदन कक्षा सातवीं से नवमी तक की छात्राओं के द्वारा दीपावली के उपलक्ष्य में कार्ड बनाओ गतिविधि में अपनी प्रतिभा और कुशलता का परिचय दिया। छात्राओं ने तरह-तरह से कार्ड को रंगों, संदेशों और फूलों से खूबसूरत तरीके से सजा कर अपने हाथों की कुशलता दिखाई। प्रदूषण मुक्त दीवाली मनाने एवं पटाखों से बचकर रहने तथा सुरक्षित एवं स्वस्थ दिवाली मनाने के संदेशों के साथ छात्राओं ने इस अंतर सदन प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस प्रतियोगिता में विवेकानंद सदन प्रथम नेहरू सदन द्वितीय तथा दयानंद सदन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बच्चों की इस तरह की गतिविधियां उनके सम्पूर्ण विकास लिए आवश्यक हैं। अध्यापिका अंजलि के कुशल निर्देशन में बच्चों ने इस गतिविधि का सफलता पूर्वक पूर्ण किया। प्रधानाचार्या मीनाक्षी अरोड़ा, उपप्रधानाचार्या अनुभा गुप्ता जी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और दीपावली की शुभकामनाएं दी।

Connect With Us: Twitter Facebook