नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़ :
कड़ाके की सर्दी जैसे ही शुरुआत हुई, तो जरुरतमंद व असहाय लोगों के बीच गर्म कंबल बांटने के लिए सामाजिक लोगों के हाथ भी आगे बढ़ने लगे और ठंड से ठिठुरते लोगों को थोड़ी राहत देने के अभियान में जुटने लगे हैं। रविवार को शहर के सतनाली चौक के पास झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले जरुरतमंद लोगों को विश्व मानव रूहानी केंद्र के सदस्यों ने गर्म कंबल वितरित किए।
242 जरुरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए
इस दौरान संस्था सदस्यों ने 242 जरुरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए है। संस्था सदस्यों ने बताया कि उनकी संस्था संत बलजीत सिंह द्वारा सिखाए गए नैतिक जीवन अध्यात्मिक व जनकल्याण के लिए विभिन्न प्रकार के समाजसेवी कार्यों का आयोजन करती है। कोविड़-19 महामारी के दौरान भी संस्था द्वारा विभिन्न राज्यों में जरुरतमंद लोगों की मदद की थी। उन्होंने बताया कि गरीब निर्धन व असहाय की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है।
ये भी पढ़ें : 4 दिन में करीब 10 हजार लोगों ने देखा जादू का शो
ये भी पढ़ें : वाहन चालक यातायात नियमों का करें पालन : उपायुक्त अनीश यादव
ये भी पढ़ें : एस के एम की बैठक में भाग लेने करनाल पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत
Connect With Us: Twitter Facebook