Shimla News : प्रदेश की राजनीति के चैंपियन हैं वीरभद्र सिंह : अग्निहोत्री

0
132
प्रदेश की राजनीति के चैंपियन हैं वीरभद्र सिंह : अग्निहोत्री
प्रदेश की राजनीति के चैंपियन हैं वीरभद्र सिंह : अग्निहोत्री
Shimla News (आज समाज ) शिमला। हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए सोमवार को नालागढ़ में अपने श्रद्धा सुमन भेंट किए। अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 6 दशक तक लगातार सफलता के साथ राजनीति करने के चैंपियन वीरभद्र सिंह रहे हैं। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह होना ना तो आसान था, ना आसान होगा, वीरभद्र सिंह होना नामुमकिन है।
उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने राजनीति की खुली किताब पर जो अध्याय लिख दिए हैं वह अमिट हैं और वह हम सबके लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि हमारा गौरव है कि हमने वीरभद्र सिंह जैसे राजनीतिक समझबूझ वाले स्टालवार्ट नेता के साथ काम किया है। उन्होंने कहा कि न केवल पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके साथ काम करने का मौका मिला, बल्कि विधायक व मंत्री के रूप में भी उनके साथ उनके मार्गदर्शन में काम करने का अवसर मिला।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राजनीति में लाकर स्थापित करना, आगे बढ़ाना, विकास के काम कैसे करने हैं यह सीखना वीरभद्र सिंह की उपलब्धि रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए वीरभद्र सिंह पिता तुल्य रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुरू से भी बढ़कर वीरभद्र सिंह है। जिन्होंने हमें चलना सिखाया। उन्होंने कहा कि हरोली क्षेत्र में विकास के नए आयाम तय करने में उनका आशीर्वाद मिला। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता के दिलों पर राज करना ही बताता है कि वीरभद्र सिंह दिल के राजा थे।