Virat celebrating his birthday amidst the beauty of nature, share photo: विराट प्रकृति की खूबसूरती के बीच मना रहे अपना जन्मदिन, शेयर की तस्वीर

0
415

नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली आज अपना जन्मदिन अपनी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का के साथ मना रहे हैं। आज यानी 5 नवंबर को विराट का 31वां जन्मदिन है। विराट इस खास दिन को भूटान में प्रकृति के बीच मना रहे हैं और सबसे अहम बात वह इस दिन को अपनी खूबसूरत पत्नी अनुष्का के साथ इंज्वाय कर रहे हैं। उन्होंने अपने खास पलों की तस्वीर अपने फैंन्स के लिए शेयर की। विराट कोहली ने अपने जन्मदिन के मौके पर इस वेकेशन ट्रिप की पहली तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में विराट कोहली खूबसूरत पहाड़ों में अनुष्का शर्मा के साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं। विराट कोहली ने अपनी इस पोस्ट के जरिये उन्हें बर्थडे विश करने वालों को शुक्रिया कहा है। विराट कोहली ने अपने आॅफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से अनुष्का शर्मा के साथ बैठे हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में विराट और अनुष्का पहाड़ों के बीच एक खूबसूरत जगह पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। विराट और अनुष्का नेचर के बीच सुबह के नाश्ते का लुत्फ ले रहे हैं। उन्होंने अपनी तस्वीर के साथ अपने दोस्तों और फैंन्स को शुक्रिया भी कहा।