Viral Video: सोशल मीडिया पर एक खौफनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की बिकनी पहने झरने के तेज बहाव में जान की बाजी लगाती नजर आ रही है।
वीडियो देखकर लोग हैरान हैं कि कोई सिर्फ कुछ लाइक्स और व्यूज के लिए इतनी बड़ी रिस्क कैसे ले सकता है? यह वीडियो देखकर किसी की भी सांसें थम सकती हैं।
मौत को दी खुली दावत!
Would you dare to do this?? 🤯 pic.twitter.com/zoaCrqt1po
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) February 9, 2025
इस वीडियो में लड़की तेजी से बह रहे झरने पर लेटी हुई है और उसके पैर किसी ने पकड़ रखे हैं। लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि लड़की अपने हाथ छोड़ देती है और झरने की गहराई और ऊंचाई को दिखाते हुए हवा में लहराने लगती है। ऐसा लग रहा है मानो वह किसी एडवेंचर मूवी का खतरनाक स्टंट कर रही हो।
वीडियो वायरल, लोग बोले – ‘दिल की धड़कन तेज हो गई’
इस वीडियो को “Nature is Amazing” नाम के एक एक्स (Twitter) अकाउंट से शेयर किया गया था। वीडियो 25 फरवरी को पोस्ट किया गया था और अब तक इसे 3.46 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। कई यूजर्स ने वीडियो देखकर चौंकाने वाली प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा – “क्या कोई इतनी बड़ी रिस्क लेने के बारे में सोच भी सकता है?” दूसरे यूजर ने कहा – “इस वीडियो को देखकर मेरे दिल की धड़कन बढ़ गई है!”
यह भी पढ़ें: Who is Samay Raina ? कॉमेडी से करोड़ों की कमाई, अब विवादों में फंसा नाम!