आज समाज, नई दिल्ली: Viral Video: बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट रजत दलाल और आसिम रियाज दोनों ही अपने गुस्से के लिए जाने जाते हैं। दोनों का गुस्सा किसी से छिपा नहीं है। ‘खतरों के खिलाड़ी’ में रोहित शेट्टी के साथ आसिम की लड़ाई भी काफी चर्चा में रही थी। इसी बीच आसिम और रजत दलाल का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में रजत और आसिम एक इवेंट में एक दूसरे से लड़ते नजर आ रहे हैं और क्रिकेटर शिखर धवन बीच-बचाव करते नजर आ रहे हैं।
इवेंट में भिड़े रजत और आसिम
दरअसल, वायरल हो रहा वीडियो अमेजन-एमएक्स प्लेयर पर आने वाले ‘बैटलग्राउंड’ नाम के शो का है। शो ‘बैटलग्राउंड’ के एक इवेंट में आसिम रियाज और रजत दलाल एक दूसरे से लड़ते नजर आए। वीडियो में आप देख सकते हैं कि आसिम और रजत के अलावा इवेंट में रुबीना दिलाइक और क्रिकेटर शिखर धवन भी मौजूद थे।
वीडियो में दोनों को अचानक किसी बात पर गुस्सा आ जाता है और वे उठकर लड़ने लगते हैं। वहीं शिखर धवन बीच में आकर उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं। इन दोनों के बीच रुबीना दिलैक बैठी हैं, जो तुरंत उठ जाती हैं। रुबीना को इतना गुस्सा आता है कि वह उनकी तरफ देखती ही नहीं हैं। वह बस सब कुछ सुनती रहती हैं।
वीडियो देख यूजर्स हुए कंफ्यूज
फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि यह उनका कोई प्रैंक वीडियो है या वाकई रजत और आसिम के बीच लड़ाई है। आपको बता दें कि हाल ही में रजत और दिग्विजय सिंह राठी के बीच भी लड़ाई हुई थी।
वीडियो वायरल होने के बाद दोनों ने एक और वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे हंसते हुए कहते हैं कि सब ठीक है। ऐसा कुछ नहीं था। ऐसे में अब लेटेस्ट वीडियो को लेकर भी फैंस कंफ्यूज हैं कि आखिर मामला क्या है।