Vinod Sharma: हरियाणा जन चेतना पार्टी (वी) ने भाजपा को दिया समर्थन

0
217
Vinod Sharma हरियाणा जन चेतना पार्टी (वी) ने भाजपा को दिया समर्थन
Vinod Sharma : हरियाणा जन चेतना पार्टी (वी) ने भाजपा को दिया समर्थन

Vinod Sharma Addresses Press Conference,(आज समाज), अम्‍बाला: हरियाणा जन चेतना पार्टी (वी) के अध्‍यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने हरियाणा की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। गुरुवार को अम्‍बाला शहर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्‍होंने पूरे हरियाणा में भाजपा को समर्थन देने का ऐलान किया।

पूरे हरियाणा में करेंगे भाजपा का समर्थन

पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने कहा कि पूरे हरियाणा में जहां भी जन चेतना पार्टी के कार्यकर्ता हैं वे निष्‍ठा से भाजपा का समर्थन करेंगे और भाजपा प्रत्‍याशियों को जीताएंगे। उन्‍होंने कहा कि आईएमटी अम्‍बाला शहर में लगाया जाना था, लेकिन कांग्रेस की गलत नीतियों और राजनीति के कारण इसे ठंडे बस्‍ते में डाल दिया गया।

कांग्रेस ने हमेशा आईएमटी का विरोध किया

पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा आईएमटी का विरोध किया और इसका नुकसान अम्‍बाला के लोगों को उठाना पड़ रहा है। उन्‍होंने कहा कि अगर आईएमटी अम्‍बाला में लगता तो इसका फायदा यहां के हजारों युवाओं के को मिलता। आज अम्‍बाला में इंडस्ट्री न होने के कारण युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे जिलों या राज्‍यों में भटकना पड़ रहा है।

आईएमटी के लिए जारी रहेगी लड़ाई

पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने कहा कि अम्‍बाला में वे आईएमटी के लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे। यह अम्‍बाला की रीढ़ साबित होगी। आईएमटी लगने के बाद यहां रोजगार के अवसर होंगे और स्‍थानीय निवासियों को नौकरियां भी मिलेंगी। उन्‍होंने कहा कि किसी भी जिले की आर्थिक स्थिति वहां की इंडस्ट्री पर निर्भर करती है। अगर अम्‍बाला में आईएमटी लगे तो यहां के लोगों का जीवन स्‍तर भी ऊंचा उठेगा और बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे युवाओं को अवसर मिलेंगे।