Vikas Bharat Jan Samvad Sankalp Yatra : विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा खातोदड़ा व खातोद पहुंची

0
147
गोद भराई की रस्म करते हुए सरपंच कृष्ण कुमार।
गोद भराई की रस्म करते हुए सरपंच कृष्ण कुमार।
  • विभागों ने स्टॉल लगाकर दिया नागरिकों को योजनाओं का लाभ

Aaj Samaj (आज समाज),  Vikas Bharat Jan Samvad Sankalp Yatra, नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़ :
‘विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा’ आज खंड महेंद्रगढ़ के गांव खातोदड़ा व खातोद पहुंची। खातोदड़ा गांव में एसईपीओ अशोक कुमार बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। इसके अलावा गांव खातोंद में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गांव खातोंद में सरपंच उमेश देवी ने विकसित भारत की शपथ दिलाई।

इस यात्रा के दौरान जिला प्रशासन द्वारा गांव खातोदड़ा व खातोद में हेल्थ चेकअप, आधार कार्ड, चिरायु कार्ड, जिला समाज कल्याण विभाग, आयुष विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, रेड क्रॉस,परिवार पहचान पत्र तथा प्रॉपर्टी आईडी बनवाने या त्रुटियां ठीक करवाने के लिए कैंप लगाए गए। इसके अलावा भी विभिन्न विभागों ने अपनी स्टॉल लगाकर आमजन को योजनाओं का लाभ दिया।

गावों में गोद भराई व अन्नप्राशन की रस्म की गई

महेंद्रगढ़। विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा के दौरान गांव खातोदड़ा आंगनवाड़ी सुपरवाइजर की अध्यक्षता में सरपंच कृष्ण कुमार ने सरला,संगीता को गोद भराई की रस्म की गई। इस दौरान भारवि पुत्री सुमित को पोषण अभियान के तहत 6 माह पूर्ण करने पर अन्नप्राशन करवाया गया।

इसी प्रकार गांव खातोंद में दक्ष, रौनक को पोषण अभियान के तहत 6 माह पूर्ण करने पर अन्नप्राशन करवाया गया।

इस यात्रा के दौरान गांव खातोदड़ा में एसईपीओ अशोक कुमार स्कूल ने गांव के स्कूल के टॉपर बच्चे सुमन,मेघा,देवा को सम्मानित किया। इसी प्रकार गांव खातोंद में सरपंच उमेश देवी ने छात्रा कविता, नेहा, वर्षा को सम्मानित किया।

गांव खातोंद में सरपंच उमेश देवी ने शहिद हवा सिंह की मां माया देवी व शहिद रोहित राव की मां सुदेश देवी को माला व लोई पहनाकर सम्मानित किया।

इस मौके पर पंचायत विभाग से धर्मपाल सहायक, नागरिक संसाधन सूचना विभाग से मैनेजर रवि तंवर बसई, डीईओ नितिन कुमार, जिला समाज कल्याण विभाग से लिपिक हिमांशु, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से इंस्पेक्टर प्रवीन यादव बैरावास, फिशरमैन अभय सिंह, सैनिक व अर्ध सैनिक कल्याण विभाग से डब्ल्यूओ कुलदीप, फोटोग्राफर सोनू, बागवानी विभाग से सहीराम, आयुष विभाग से संदीप कुमार के अलावा अन्य अधिकारी व गांव के नागरिक मौजूद थे।

यह भी पढ़ें  : Vikas Bharat Sankalp Yatra : भाजपा नेताओं ने किया विकसित भारत संकल्प यात्रा का जोरदार स्वागत

यह भी पढ़ें  : Detailed Feedback Regarding New Votes : रोल ऑब्जर्वर एवं मंडल आयुक्त साकेत कुमार ने राजौंद के बूथों का किया निरीक्षण

Connect With Us: Twitter Facebook