आज समाज, नई दिल्ली: Vijay-Tamannaah Breakup: बॉलीवुड की सबसे लव्ड जोड़ी तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के ब्रेकअप की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया है। दो साल तक साथ रहने के बाद दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। दें कपल ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया, लेकिन ब्रेकअप का असली कारण सामने आया है।
ब्रेकअप के बाद भी बने रहेंगे दोस्त
वहीं खबरों की मानें तो ब्रेकअप के बाद भी दोनों दोस्त बने रहेंगे और एक-दूसरे का सम्मान करेंगे। फैंस को इस खबर से झटका लगा है, क्योंकि सोशल मीडिया पर उनकी जोड़ी को परफेक्ट कपल का टैग दिया गया था।
इस वजह से हुए दोनों अलग
रिपोर्ट्स के मुताबिक, तमन्ना अब 35 साल की हो चुकी हैं और सेटल होकर शादी करना चाहती थीं। वहीं, विजय फिलहाल अपने करियर पर फोकस करना चाहते थे, जिससे उनके बीच आपसी मतभेद बढ़ गए। तमन्ना चाहती थीं कि सब कुछ उनकी प्लानिंग के हिसाब से हो,
लेकिन यही सोच दोनों के रिश्ते में दरार ले आई। तमन्ना और विजय साल 2022 में डेटिंग शुरू की थी। लस्ट स्टोरीज-2′ में दोनों की केमेस्ट्री ने खूब सुर्खियां बटोरीं। फैंस उनकी जोड़ी को खूब पसंद करते थे,
लेकिन अब ये रिश्ता अतीत बन चुका है। तमन्ना को हाल ही में ‘स्त्री-2’ के आइटम नंबर में देखा गया, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। उनके डांस मूव्स को फैंस ने खूब सराहा।
यह भी पढ़ें :‘छावा’ का तूफानी कलेक्शन! सिर्फ 41 करोड़ दूर, ‘गदर 2’ का रिकॉर्ड टूटना तय