Punjab News:श्री रविदास विश्व महापीठ के अंतरराष्टÑीय कार्यवाहक अध्यक्ष बने विजय सांपला

0
412
श्री रविदास विश्व महापीठ के अंतरराष्टÑीय कार्यवाहक अध्यक्ष बने विजय सांपला
श्री रविदास विश्व महापीठ के अंतरराष्टÑीय कार्यवाहक अध्यक्ष बने विजय सांपला

चंडीगढ़ (आज समाज)। अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व राष्टÑीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला को श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ का कार्यवाहक अंतरराष्टÑीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नई जिम्मेदारी को स्वीकार करते हुए सांपला ने कहा कि वे इस पद को बड़े सम्मान और गर्व के साथ सं•ाालेंगे। उन्होंने गुरु रविदास जी के आदर्शों को विश्व•ार में फैलाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई और महापीठ के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए हरसं•ाव प्रयास करने का संकल्प लिया। उनका लक्ष्य समाज में समानता, न्याय और •ााईचारे को बढ़ावा देना रहेगा।

नई कार्यकारिणी में अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर पूर्व राज्यस•ाा सदस्य दुष्यंत कुमार गौतम, अंतराष्ट्रीय उपाध्यक्ष केंद्रीय राज्यमंत्री डा. एल मुरूगन और उत्तराखंड के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। रविदास विश्व महापीठ का मुख्य उदेश्य गुरू रविदास के संदेशों को प्रचार प्रसार करना और देश में तेज से बढ़ते धर्म परिवर्तन को रोककर अपने हिंदू समाज को एकजुट रखना है। श्री रविदास विश्व महापीठ के महामंत्री संगठन सूरज •ाान कटारिया ने कहा कि विजय सांपला इससे पहले अनुसूचित जाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं, इस दौरान सामाज के प्रति उनकी निष्ठा और स्वीकार्य को देखकर उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

हमें पूरा •ारोसा है कि धर्म परिवर्तन के खिलाफ सांपला मजबूत आवाज बनेंगे। विजय सांपला का राजनीतिक जीवन काफी प्रेरणादायक रहा है। जालंधर के निकट सोफी पिंड के सरपंच बनने से सांपला का राजनीतिक जीवन शुरु हुआ। उसके बाद •ाारतीय जनता पार्टी (•ााजपा) के सदस्य बन अपनी अगली राजनीतिक यात्रा शुरू की। वे •ााजपा में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं और पार्टी के लिए मेहनत और समर्पण के साथ काम किया है।

2014 के लोकस•ाा चुनाव में उन्होंने होशियारपुर निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की और सांसद बने। उन्होंने केंद्र सरकार में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में •ाी सेवा की, जहां उन्होंने अनुसूचित जातियों और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। उनके कार्यकाल में उन्होंने सामाजिक न्याय, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण योजनाओं और नीतियों को लागू करने में योगदान दिया।