Haryana MC Elections Result Live: हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर विज ने किया डांस

0
91
Haryana MC Elections Result Live: हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर विज ने किया डांस
Haryana MC Elections Result Live: हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर विज ने किया डांस

अंबाला कैंट नगर परिषद की 32 में से 25 सीटें भाजपा ने जीती
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा के अंबाला में मेयर और नगर परिषद चुनाव में जीत के बाद अनिल विज ने अपने समर्थकों के साथ डांस किया है। दरअसल भाजपा की उम्मीदवार सैलजा सचदेवा ने कांग्रेस की अमीषा चावला को 20 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है। सैलजा सचदेवा को 40620 वोट मिले हैं। वहीं अंबाला सदर के नगर परिषद में 32 में से 25 पार्षद पद पर भाजपा जीत गई और स्वर्ण कौर को नई चेयरमैन बनाया गया है।

इस जीत के बाद अनिल विज ने कहा कि अंबाला छावनी नगर परिषद चुनाव में 32 से 25 सीटें जीतकर छावनी की जनता ने मुझे इसका इनाम दिया है। इससे पहले जो पिछला विधानसभा चुनाव था उसमें कुछ गद्दारों ने षड्यंत्र किया था। लेकिन उसके बावजूद यहां से जीतकर एक उदाहरण पेश किया।

इन्होंने भी लहराया परचम

  • करनाल जिले की असंध नगरपालिका में अध्यक्ष पद के उपचुनाव में भाजपा की उम्मीदवार सुनीता रानी ने कांग्रेस समर्थित आजाद उम्मीदवार एडवोकेट सोनिया बोहत को 3221 वोट से हराया। सुनीता ने 4651 वोट और सोनिया ने 1430 वोट लिए।
  • करनाल जिले की इंद्री नगरपालिका में निर्दलीय उम्मीदवार राकेश कुमार चेयरमैन बन गए हैं। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार जसपाल को 952 वोटों से हराया।
  • करनाल जिले की नीलोखेड़ी नगर पालिका में भाजपा की सनमीत कौर चेयरपर्सन बन गई हैं। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार प्रेमकुमार को 1,412 वोट से हराया।
  • सोनीपत जिले की खरखौदा नगर पालिका में भाजपा उम्मीदवार हीरालाल इंदौरा चेयरमैन बन गए हैं। उन्होंने 4,330 वोटों से जीत दर्ज की है।
  • लोहारू नगर पालिका में निर्दलीय उम्मीदवार प्रदीप कुमार चेयरमैन बन गए हैं। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार रामभगत को 43 वोट से हरा दिया।
  • बवानीखेड़ा में भाजपा प्रत्याशी सुंदर अत्री ने जीत दर्ज की।
  • सिवानी नगर पालिका में निर्दलीय वंदना केडिया चेयरपर्सन बन गई हैं। उन्होंने निर्दलीय अनु लोहिया को 1251 वोट से हराया।
  • कनीना नगर पालिका में रिम्पी कुमारी चेयरपर्सन बन गई हैं। उन्होंने सुमन चौधरी को 562 वोट से हरा दिया।
  • अंबाला जिले की बराड़ा नगर पालिका में निर्दलीय उम्मीदवार रजत चेयरमैन बन गए हैं। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार हरजिंद्र सिंह को हराया।
  • वहीं अंबाला सदर के नगर परिषद में 32 में से 25 पार्षद पद पर भाजपा जीत गई और स्वर्ण कौर को नई चेयरमैन बनाया गया है।
  • जाखल नगर पालिका में निर्दलीय उम्मीदवार विकास कुमार कामरा चेयरमैन बन गए हैं। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार सुरेंद्र मित्तल को हरा दिया।
  • कुरुक्षेत्र के ईस्माईलाबाद नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा की मेघा बंसल ने जीत दर्ज की है।
  • कैथल की सीवन नगर पालिका में निर्दलीय उम्मीदवार हेमलता सैनी चेयरपर्सन बन गई हैं।
  • Ñतावड़ू नगरपालिका में अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय उम्मीदवार सुनीता सोनी 117 वोटों से जीत गई हैं।
  • जुलाना नगर पालिका में चेयरमैन पद के लिए भाजपा उम्मीदवार डॉक्टर संजय जांगड़ा जीत गए हैं।
  • थानेसर नगर परिषद की चेयरपर्सन का चुनाव भाजपा की माफी देवी ने जीता।
  • वहीं, कलानौर में निर्दलीय उम्मीदवार निर्मला देवी ने चेयरपर्सन पद के लिए जीत हासिल की।
  • नारनौद नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए आजाद प्रत्याशी शमशेर सिंह कुक्कन ने 4639 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की है। उन्होंने निर्दलीय कुलदीप गौतम को हराया है।

ये भी पढ़ें : हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा की एकतरफा जीत, 10 में से 9 निगम जीते