Punjab News:एक लाख 50 हजार रुपए रिश्वत लेता प्राइवेट व्यक्ति विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

0
115
एक लाख 50 हजार रुपए रिश्वत लेता प्राइवेट व्यक्ति विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार
एक लाख 50 हजार रुपए रिश्वत लेता प्राइवेट व्यक्ति विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ (आज समाज )। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने एक प्राइवेट व्यक्ति परवीन कुमार निवासी शहर •ादौड़, जिला बरनाला को एक लाख 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी ने पहले •ाी महिंदर सिंह निवासी बरनाला के खिलाफ मुख्य मंत्री की •ा्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन में रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद उक्त आरोपी परवीन कुमार ने अपनी आॅनलाइन शिकायत वापस लेने के बदले महेंद्र सिंह को रिश्वत देने के लिए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

उन्होंने आगे कहा कि इसके बाद उक्त महिंदर सिंह ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया और आरोप लगाया कि कथित आरोपी परवीन कुमार और उसके साथी सह-आरोपी गज्जू राम निवासी गांव •ाद्दलवड्ड, जिला बरनाला ने आॅनलाइन निकासी के संबंध में उसके (शिकायतकर्ता) के साथ समझौता करने के बदले 2 लाख 50 हजार की रिश्वत मांगी।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्रारं•िाक जांच के बाद, विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और उक्त आरोपी परवीन कुमार को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से एक लाख 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इस मामले का सह आरोपी फरार है। इस संबंध में उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ •ा्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत विजिलेंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन पटियाला में मामला दर्ज किया गया है और इस मामले की आगे की जांच जारी है।