Vegetables: जानिए फ्रैश सब्जियां कैसे पहचाने

0
69
Vegetables

vegetables: ऑर्गेनिक फूड का चलन आजकल तेजी से बढ़ रहा है, क्योंकि लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर अधिक सजग हो रहे हैं। ऑर्गेनिक फूड जिसे जैविक खाद्य पदार्थ भी कहा जाता है। इन्हें रसायन मुक्त और प्राकृतिक तरीकों से उगाया जाता है।

मगर बाजार में बढ़ती मांग के साथ-साथ नकली ऑर्गेनिक उत्पादों की संख्या भी बढ़ रही है। इसलिए यह जानना महत्वपूर्ण है कि असली ऑर्गेनिक फूड की पहचान कैसे की जाए। आइए जानते हैं कुछ टिप्स के बारे में, जो आपको ऑर्गेनिक फूड की पहचान करने में मदद करेंगे।

लोकल करें खरीदारी

अगर आप सच में फ्रेश फूड खरीदना चाहते हैं, तो इसका सबसे अच्छा तरीका है। आप इसे लोकल खरीदारी करने पर फोकस करें। जब आप लोकल खरीदारी करती हैं, तो आपके लिए फ्रेश फूड खरीदना अधिक आसान हो जाता है। वहीं, पैकेज्ड आइटम को लेकर आप नहीं हो सकते कि वह फ्रेश हैं भी या नहीं।

चेक करें फल-सब्जियां

जब आप फल व सब्जियां खरीद रही हैं तो उन्हें अच्छी तरह चेक करना आवश्यक है। जो फल व सब्जियां फ्रेश नहीं होती हैं, उनमें अक्सर दाग आदि नजर आते हैं। इसलिए जब आप उन्हें अच्छी तरह चेक करेंगी तो आपके लिए फ्रेश फूड को खरीदना अधिक आसान हो जाएगा।

नरम ना हो फूड

यह भी एक तरीका है, जिसकी मदद से आप फ्रेश फूड की जांच कर सकते हैं। चाहे कोई भी फल या सब्जी हो, जब वह फ्रेश होती है तो वह हल्की कठोर हो सकते है। वहीं, जब वह बासी होती है तो वह हल्की नरम हो जाती है। आपको उसे छूने पर नरमता का अहसास हो सकता है। हो सकता है कि दबाने पर आपको वह पिलपिला भी महसूस हो। ऐसे फूड को लेने से बचें।

दिखावट पर न जाएं

ऑर्गेनिक फल और सब्जियां अक्सर सामान्य उत्पादों की तरह बिल्कुल सही नहीं दिखते। वे आकार और रंग में थोड़े अलग हो सकते हैं, लेकिन यह उनके प्राकृतिक उत्पादन का संकेत है। इसके अलावा, खरीदारी करते वक्त ऑर्गेनिक फूड की महक और स्वाद पर ध्यान दें।

ऐसा इसलिए क्योंकि ऑर्गेनिक फूड में बहुत ही ज्यादा अच्छी महक आती है, जिसकी दूर से भी पहचान की जा सकती है। साथ ही आपको हमारे बताए गए टिप्स का भी ध्यान रखना होगा।

ऑर्गेनिक फार्मिंग के तरीके

ऑर्गेनिक खेती के तरीकों में रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का उपयोग नहीं किया जाता है। इसके बजाय, जैविक खाद, कंपोस्ट, और प्राकृतिक कीटनाशक का उपयोग किया जाता है।

सीज़नल और लोकल प्रोडक्ट्स

लोकल और सीजनल ऑर्गेनिक उत्पाद चुनना बेहतर होता है, क्योंकि यह ताजगी और पोषण को बनाए रखने में मदद करता है।
ऑर्गेनिक फूड की पहचान करना और उसका चयन करना न केवल आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा है, बल्कि यह पर्यावरण के लिए भी लाभकारी है।